फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Broken families suffer sorrows

पीड़ित परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

Thu, 11 Jun 2015 07:40 PM IST
तिकुनियां।
तिकुनियां। Updated Thu, 11 Jun 2015 07:40 PM IST
विज्ञापन
Broken families suffer sorrows
क्षेत्र के गांव गंगानगर निवासी ट्रक चालक जोगेंदर सिंह औैर हेल्पर करमपाल सिंह उर्फ गेजा सिंह की हत्या के पीड़ित परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पंजाब पुलिस ने हत्यारोपियों को ट्रक सहित पकड़ लिया है। दोनों केमिर्ची गैंग से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही हैं। पुलिस अब इन आरोपियों को प्रॉडक्शन वारंट पर रोहतक लेकर आएगी।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को हरियाणा के रोहतक इलाके में झज्जर रोड पर ट्रक चालक जोगेंदर सिंह और हेल्पर करमपाल सिंह उर्फ गेजा सिंह के शव मिले थे। दोनों लोहा भरा ट्रक लेकर रायपुर से पंजाब जा रहे थे। रोहतक पुलिस की जांच में यह बात सामने आई थी कि लूट के इरादे से ही ट्रक चालक और क्लीनर की हत्या की गई है। इसमें मिर्ची गैंग केसदस्यों का हाथ होने की भी आशंका जताई जा रही थी। पुलिस ने मिर्ची गैंग का इतिहास खंगालने केलिए यूपी के मेरठ, लखनऊ सहित अन्य शहरों के थानों में भी संपर्क करना शुरू कर दिया था। पुलिस इस गैंग के सदस्यों की तलाश में पंजाब की खाक छानने जाने ही वाली थी कि बुधवार को पंजाब केफतेहगढ़ से हत्यारोपियों के पकड़े जाने की सूचना मिल गई। रोहतक पुलिस केअनुसार पंजाब पुलिस ने ट्रक और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी प्रशिक्षु आईपीएस हिमांशु गर्ग केअनुसार दोनों आरोपियों को प्रॉडक्शन वारंट पर लाने केलिए अदालत में अर्जी लगा दी गई है। जल्द ही उन्हें रोहतक लाकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


बुधवार को हुआ अंतिम संस्कार
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गंगानगर निवासी ट्रक चालक जोगेंदर सिंह और करमपाल सिंह के शव मंगलवार की देर शाम गांव में पहुंचे थे। दूसरे दिन बुधवार को दोनों का अंतिम संस्कार उनके गांव गंगानगर में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक मालिक ने दिया मदद का भरोसा
मृतक जोगेंदर सिंह की बहन परमजीत कौर ने बताया है कि ट्रक मालिक हरियाणा के जिला कैथल चीका मंडी निवासी विंदर सिंह उनके घर पर आए थे। उन्होंने पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है।


पैसा कमाकर बड़ा आदमी बनना चाहता था करमपाल
करमपाल सिंह के पिता की मौत सात साल पहले हो चुकी है। परिवार में मां और दो भाई थे। करमपाल भाइयों में छोटा था। मां अमरीक कौर कहती हैं कि उनका बेटा पंजाब से पैसे कमाकर बड़ा आदमी बनना चाहता था। मां का रो रोकर बुरा हाल है। पूरा गांव  घटना को लेकर दुखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed