फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Broke the bond of life by consuming poison

जहरीला पदार्थ खाकर तोड़ ली जिंदगी की डोर

Sat, 25 Jun 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 25 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
मौत गले लगाने की वजह साफ नहीं
विज्ञापन

पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम

सदर कोतवाली के गांव बेढ़नापुर निवासी 40 वर्षीय कमलेश पासी ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। घरवालों ने उसे आननफानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है। 

गांव बेढ़नापुर निवासी छोटेलाल ने बताया कि वह मजदूरी करता है। शुक्रवार को शहर की मंडी समिति में मजदूरी करने आया था। सायं पांच बजे बड़ा भाई कमलेश कहीं गया था, लौटकर आया तो उसकी हालत ठीक नहीं थी। उसने पूछे जाने पर घर वालों को बताया कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है। इससे घर वालों के होश उड़ गए। घर वालों ने इसकी सूचना उन्हें दी। जिस पर वह घर पहुंचे और भाई को लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कमलेश की मौत हो गई। जिससे उसके घर में कोहराम मच गया। पत्नी कमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके दो पुत्रियां और एक पुत्र है। परिवार वाले जहर खाने के कारणों से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed