फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bride died in Harsh Firing

हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दूल्हे की मौत      

Mon, 30 Apr 2018 09:55 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Mon, 30 Apr 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
Bride died in Harsh Firing
bride
थाना नीमगांव की ग्राम पंचायत अमेठी के मजरा रामपुर में हर्ष फायरिंग के दौरान रिवाल्वर से चलाई गई गोली दूल्हे के सीने में जा धंसी। इससे वहां भगदड़ मच गई। परिवार के लोग आनन-फानन सीतापुर जिले के थाना महोली के गांव हाजीपुर निवासी दूल्हा 25 वर्षीय सुनील कुमार वर्मा को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दूल्हे के दोस्त के खिलाफ नामजद गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।       
विज्ञापन

सीतापुर जिले के थाना महोली के गांव हाजीपुर निवासी राधेश्याम का पुत्र सुनील वर्मा मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) थे। रविवार की शाम सुनील कुमार वर्मा की बारात थाना नीमगांव के गांव रामपुर निवासी रविंद्र कुमार वर्मा के घर आई थी। जलपान के बाद बाराती द्वार पूजन के लिए कन्या पक्ष के घर रवाना हुए। लोग खुशी में नाचते-झूमते दूल्हन रूबी वर्मा के दरवाजे पर पहुंचे। द्वार पूजन के दौरान काफी संख्या में महिलाएं भी थीं। चारों तरफ खुशियों का माहौल था। द्वार पूजा के लिए कन्या पक्ष के लोगों ने सुनील को उतारकर पूजन के लिए दरवाजे पर बैठाया। कन्या के पिता रविंद्र जब द्वाराचार की रस्म पूरी कर रहे थे। तभी कुछ ही दूरी पर खड़े रामचंद्र ने हर्ष फायरिंग के लिए रिवाल्वर निकाला। इसी दौरान अचानक एक-एक कर चली तीन गोलियों में से एक गोली दूल्हे के सीने में लग गई। गोली लगते ही भगदड़ मच गई। उधर हादसे के बाद आरोपी भागने लगा, जिसे लोगों ने पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला। आनन-फानन घायल सुनील को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हर्ष फायरिंग में दूल्हे की मौत की सूचना मिलते ही सीओ मितौली प्रदीप सिंह इंस्पेक्टर एसबी सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और परिवार वालों से घटना के बाबत जानकारी ली। सोमवार की सुबह सीओ मितौली ने गांव पहुंचकर लड़की के पिता से घटना के बारे में पूछताछ की। इंस्पेक्टर एसबी सिंह ने बताया कि दूल्हे के पिता की तहरीर पर सीतापुर जिले के इमलिया सुल्तानपुर के गांव उदयपुर कोर्रेया निवासी रामचंद्र के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।        
विज्ञापन



 

गोली लगने से दूल्हे की मौत

Bride died in Harsh Firing
सीओ मितौली के नेतृत्व में टीम गठित की गई है, जो पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अभी गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। - डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी      


प्रथम दृष्टया मामला हर्ष फायरिंग का है। घटना के वक्त की जो वीडियो वायरल हुई है। उसे मैने देखा है। वीडियो से प्रतीत होता है कि रिवाल्वर को लोड करने के दौरान अचानक ट्रेगर दबने से गोली चली जो दूल्हे को लगी और उसकी मौत हो गई। आरोपी का मेडिकल स्टोर है। उसकी तलाश की जा रही है।  
- प्रदीप सिंह, सीओ मितौली।  

हर्ष फायरिंग में महिला घायल 
लखीमपुर खीरी। शहर के एक मैरिज हाल में रविवार की रात करीब 12:30 बजे हर्ष फायरिंग के दौरान ईदगाह निवासी सोनी अवस्थी घायल हो गईं। उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार वालों ने मामले की तहरीर पुलिस को नहीं दी है। पुलिस भी घटना के बाबत कोई जानकारी न होने की बात कहकर मामले को छुपाने में जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो घायल महिला मोहल्ला ईदगाह में किराए के मकान में रहती थी। रविवार को थाना फूलबेहड़ के गांव अगरा से एक बारात शहर आई थी। इसमें वहद शामिल होने ओवरव्रिज के निकट स्थित एक मैरिज हाल में गई थी। सीओ सिटी आरके वर्मा ने बताया कि हर्ष फायरिंग में महिला के घायल होने की जानकारी तो मिली है, लेकिन अभी तक कोई तहरीर आदि नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed