फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Breaking the shutter of the shop's wares made millions

दुकान का शटर तोड़कर लाखों का माल उड़ाया

Fri, 03 Mar 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ। 
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।  Updated Fri, 03 Mar 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Breaking the shutter of the shop's wares made millions
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
मोहम्मदी मार्ग पर विधायक आवास के पास मोबाइल शॉप को बनाया निशाना
विज्ञापन

नगर में पुलिस की निष्क्रियता से चोरी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। वृहस्पतिवार को मोहम्मदी मार्ग पर सराफा की दुकान पर चोरी की घटना के दूसरी रात चोरों ने इसी मार्ग पर सपा विधायक विनय तिवारी के आवास के समीप मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर लाखों की चोरी कर ली है।
चोरों ने मोहल्ला नीची भूड़ निवासी मोहम्मद आरिफ की मोहम्मदी मार्ग पर मोबाइल और फोटो स्टेट आदि की दुकान है। चोरों ने दुकान दुकान का शटर तोड़कर दुकान की दराज में रखे 20 हजार रुपये नकद, लगभग साढ़े तीन लाख के मोबाइल सेट चोरी कर लिए। सुबह जब पड़ोस के लोगों ने दुकान का शटर टूटा देखा तो दुकानदार को सूचना दी। दुकान का शटर जैक लगाकर तोड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर एसआई दिनेश कुमार यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मोहम्मद आरिफ ने तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन


शटर तोड़कर मोबाइल शाप से लाखों की चोरी
मोहम्मदी। रामलीला चौराहे के पास हनुमान मंदिर के सामने माडर्न मोबाइल शॉप का शटर तोड़कर चोरों ने करीब डेढ लाख रुपये के मोबाइल और नकदी पार दी।
मोबाइल शाप के मालिक अजमल आलम ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसके ताऊ के मोबाइल पर पुलिस ने शुक्रवार भोर करीब पौने चार बजे सूचना दी कि उसकी दुकान का शटर टूटा हुआ है, वह दुकान पर आया तो देखा कि शटर टूटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजमल का कहना है कि दुकान से चोर 55-60 नए मोबाइल, रैक में रखे करीब 20 हजार रुपये ले गए हैं। उसका यह भी कहना है कि उसकी दुुकान में इससे पहले भी चार बार चोरी हो चुकी है।
बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम उसकी दुकान से ही सटा हुआ है। चोरों के फुटेज एटीएम में लगे कैमरे तथा मां दुर्गा स्वीटस के कैमरे में कैद हो गए हैं।
चोरों ने इसी रात इलाहाबाद बैंक के सामने स्थित यूनिवर्सल मोबाइल शॉप का शटर तोड़ने का प्रयास किया, ताले तो टूट गए लेकिन शटर नहीं टूट पाया। यह दुकान भी माडर्न मोबाइल शाप से चंद कदम दूर है।
यहां यह बता दें कि कल रात लखा गुरुद्वारे की गुल्लक से चोरों ने काफी रुपया उड़ा दिया था। दुकान से कोतवाली की दूरी भी मुश्किल से सौ कदम होगी। शाहजहांपुर गोला रोड से सैकड़ों बसें रामलीला द्वार से होकर गुजरती है, पड़ोस में एटीएम लगा है। पुलिस की गाड़ी भी यहां से गुजरी लेकिन एटीएम के पास खड़ी काली रंग की सेंट्रो कार पर ध्यान किसी का नहीं गया। कस्बे की सर्वाधिक चलने वाली इस रोड पर ये घटनाएं पुलिस की गश्त की पोल ही खोल रही है।

इंस्पेक्टर जीएस पांडे का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, सीसीटीवी कैमरे में आई तस्वीरों के मुताबिक चोरी का खुलासा जल्द किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed