{"_id":"5738b8204f1c1bf915ac72b4","slug":"border-smuggling-will-not","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सीमा पर नहीं होने दी जाएगी तस्करी’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘सीमा पर नहीं होने दी जाएगी तस्करी’
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
Updated Sun, 15 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
बार्डर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुधवा रेस्ट हाउस में सशस्त्र सीमा बल के डीआईजी ने कहा
एसएसबी डीआइजी केपी सिंह ने कहा कि सीमा पर अवैध गतिविधियों के संचालन और तस्करी को नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि इसमें एसएसबी पूरी शिद्दत से जुटी हुई है। कहा कि कई लोग सिर्फ कमियां तलाशने में लगे रहते हैं।
बताया कि गौरीफंटा, सूड़ा आदि क्षेत्रों का जायजा लिया गया है और यहां स्थापित चौकियों की स्थिति भी जानी गई है। बताया कि आंधी और बारिश में कुछ जगहों पर चौकियां खराब हुई हैं उनको ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं। सीमा पर क्षतिग्रस्त पड़े पिलर्स की जल्द ही आपसी सहमति से मरम्मत करवाने की भी उन्होंने बात कही। पीलीभीत के माधोटांडा से नेपाली युवती को कैलाली पुलिस के उठा ले जाने के सवाल पर कहा कि यह स्थानीय पुलिस की विफलता है और अगर ऐसा कुछ था तो एसएसबी को बताना चाहिए था कि ताकि उसे रोका जाता। कहा कि यह पूरी तरह गलत है कि विदेश की पुलिस इस तरह से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करे और पुलिस को खबर भी न हो सके। अवैध पुल के बारे में कहा कि कुछ लोगों ने एसएसबी को टारगेट कर प्रकरण को पेश किया था । एसएसबी के सहायक कमांडेंट एसडी शेरखानी ने कहा कि तस्करी रोकने के लिए जवान सुबह और शाम की शिफ्ट में गश्त कर रहे हैं। सीमा पर कड़ी चौकसी के निर्देश हैं और की भी जा रही है।