फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   'Border smuggling will not'

‘सीमा पर नहीं होने दी जाएगी तस्करी’

Sun, 15 May 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां। Updated Sun, 15 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
'Border smuggling will not'
बार्डर - फोटो : अमर उजाला
दुधवा रेस्ट हाउस में सशस्त्र सीमा बल के डीआईजी ने कहा
विज्ञापन

एसएसबी डीआइजी केपी सिंह ने कहा कि सीमा पर अवैध गतिविधियों के संचालन और तस्करी को नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि इसमें एसएसबी पूरी  शिद्दत से जुटी हुई है। कहा कि कई लोग सिर्फ कमियां तलाशने में लगे रहते हैं।

बताया कि गौरीफंटा, सूड़ा आदि क्षेत्रों का जायजा लिया गया है और यहां स्थापित चौकियों की स्थिति भी जानी गई है। बताया कि आंधी और बारिश में कुछ जगहों पर चौकियां खराब हुई हैं उनको ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं। सीमा पर क्षतिग्रस्त पड़े पिलर्स की जल्द ही आपसी सहमति से मरम्मत करवाने की भी उन्होंने बात कही। पीलीभीत के माधोटांडा से नेपाली युवती को कैलाली पुलिस के उठा ले जाने के सवाल पर कहा कि  यह स्थानीय पुलिस की विफलता है और अगर ऐसा कुछ था तो  एसएसबी को बताना चाहिए था कि ताकि उसे रोका जाता। कहा कि यह पूरी तरह गलत है कि विदेश की पुलिस इस तरह से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करे और पुलिस को खबर भी न हो सके। अवैध पुल के बारे में कहा कि कुछ लोगों ने एसएसबी को टारगेट कर प्रकरण को पेश किया था । एसएसबी के सहायक कमांडेंट एसडी शेरखानी ने कहा कि तस्करी रोकने के लिए जवान सुबह और शाम की शिफ्ट में गश्त कर रहे हैं। सीमा पर कड़ी चौकसी के निर्देश हैं और की भी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed