फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bolero clashed in tractor-trolley, four killed, two injured

ट्रैक्टर-ट्राली में भिड़ी बोलेरो, चार की मौत, दस घायल

Tue, 22 Dec 2015 11:46 PM IST
ईसानगर
ईसानगर Updated Tue, 22 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bolero clashed in tractor-trolley, four killed, two injured
कटौली रोड पर अख्तियारपुर के पास मगंलवार देर शाम एक बोलेरो गाड़ी गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई, हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और दस लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बहराइच जिले के थाना रुपैयाडीह के गांव गणेशपुर निवासी कुछ लोग खीरी जिले के थाना ईसानगर के गांव सरावल में लड़का देखने आ रहे थे। रास्ते में कटौली रोड पर अख्तियारपुर के पास गन्ना भरे ट्रैक्टर ट्राली में उनकी बोलेरो घुस गई, जिससे मौके पर 27 वर्षीय सावित्री पत्नी विजय वर्मा निवासी संकल्पा थाना रुपैयाडीह, 40 वर्षीय भगत सिंह, 55 वर्षीय तीरथ निवासी गणेशपुर और चालक 35 वर्षीय नूर हसन निवासी बाबागंज की मौत हो गई। जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर थाना ईसानगर पुलिस घटनास्थल पहुंची और घायलों को सीएचसी ईसानगर भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अंधेरे में काल बन गया गन्ना भरा ट्राला
ईसानगर। कटौली रोड पर तेज रफ्तार बोलेरो के गन्ना भरे ट्राला में घुसने के कारण रात्रि के अंधेरा बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार सामने से आ रहे ट्रैक्टर में ट्राला होने का अंदाजा बोलेरो सवार को नहीं लग पाया। शायद यही वजह रही कि तेज रफ्तार बोलेरो ट्रैक्टर को पास करते ही ट्राले में जा घुसी और चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ने के सीजन में हादसों की संख्या बढ़ जाती है, क्योंकि ट्रैक्टर-ट्राली और बैलगाडिय़ों में बैकलाइट नहीं होती। लिहाजा रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश हैं, लेकिन इसके बावजूद गाडिय़ों में रिफ्लेक्टर नहीं लगाए जा सके हैं। गन्ने भरे ट्रैक्टर-ट्राले में भी रिफ्लेक्टर नहीं लगे थे, जिससे चालक को आगे गाड़ी होने का आभाष नहीं हो सका।

इनकी हुई मौत
1. भगत सिंह (40 वर्ष) गणेशपुर-रुपैयाडीह (बहराइच)
2. तीरथ (55 वर्ष) गणेशपुर-रुपैयाडीह
3. नूर हसन (35 वर्ष) बाबागंज-रुपैयाडीह
4. सावित्री (35 वर्ष) पत्नी विजय वर्मा, संकल्पा-रुपैयाडीह
यह हुए घायल
हादसे में राकेश कुमार, नन्दन, रंगी, ललुई, रामकुमार, विजय वर्मा, छंगा, गोविंद, भारत और घनश्याम घायल हो गए हैं। सभी घायल गांव गणेशपुर थाना रुपैयाडीह जिला बहराइच के निवासी बताए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed