{"_id":"972fdcfa869f618031487a40594bbcbb","slug":"bike-riders-crash-killed-four-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, चार जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, चार जख्मी
मोहम्मदी
Updated Sat, 05 Sep 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के गांव भुइंहरा के निकट पसगवां मोहम्मदी मार्ग पर एक बाइक और पिकअप में आमने-सामने की टक्कर हो गई, बाइक सवार की अस्पताल लाते समय मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति को घायल होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बृहस्पतिवार देर शाम को क्षेत्र गांव जलालपुर निवासी ब्रजेश कुमार अपने साले विश्राम संग पसगवां जा रहे थे। पसगवां की ओर से आती पिकअप से उनकी सीधे टक्कर हो गई, जिसमें घायल ब्रजेश कुमार को 108 एंबुलेंस से मोहम्मदी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, उनके साथी विश्राम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर पिकअप पर सवार मधुबनी बिहार के रामकुमार, रवि और अनंत रोमी को चोटें आई हैं। पिकअप सवार मोहम्मदी में लगने वाली नुमाइश में दुकान लगाने आ रहे थे। पिकअप छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।