फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   bike rider died in the accident

ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर बाइक चालक की मौत

Thu, 11 Feb 2016 07:25 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 11 Feb 2016 07:25 PM IST
विज्ञापन
bike rider died in the accident
पुलिस के मुताबिक राजापुर में खीरी रोड पर आईटीआई के पास बुधवार की शाम खीरी की ओर से आ रहा बाइक चालक फरधान के गांव जगन्नाथपुर निवासी 40 वर्षीय सुमंत सिंह अचानक असंतुलित होकर पैदल जा रहे मजदूर रोहित निवासी करीबगंज थाना महमूदाबाद जिला सीतापुर से टकराकर गिर गए। तभी पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया बाइक चालक के सिर पर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा खीरी थाना के गांव ललवापुर निवासी अशोक घायल हो गया। वहीं पैदल जा रहा मजदूर रोहित भी इस हादसे में घायल हो गया। चौकी पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रॉली समेत मौके से भाग निकला। मृतक के पुत्र महेंद्र सिंह की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed