{"_id":"590f611b4f1c1bdc558510a9","slug":"bike-driver-dies-two-injured-in-unknown-car-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत, दो घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो मितौली।
Updated Sun, 07 May 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रिपल राइडिंग के दौरान हुआ हादसा
कस्ता-मितौली मार्ग पर अज्ञात कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक चला रहे थाना मितौली क्षेत्र के गांव ढहका निवासी 45 वर्षीय मंगूलाल की मौत हो गई, जबकि उस पर सवार 50 रतन और उनका पुत्र घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव ढकहा निवासी मंगूलाल रविवार की शाम गांव खुर्दा निवासी होमगार्ड सुदर्शन के पुत्र की शादी में बाइक से शामिल होने जा रहे थे। बाइक पर गांव के ही रतन और उनका पुत्र सवार था। शाम करीब पौने नौ बजे कस्ता-मितौली मार्ग पर रतहरा के पास पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाकर जैसे ही वह बाइक लेकर कस्ता-मितौली मार्ग पर पहुंचे। इसी बीच एक अज्ञात कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे मंगूलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रतन और उनका पुत्र घायल हो गया। बाइक सवार तीनों लोग हेलमेट भी नहीं लगाए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस 108 से घायलों को सरकारी अस्पताल भेजा है। एसओ ओमप्रकाश रजक ने बताया कि मंगूलाल की मौत मौके पर हो गई है। हादसे की सूचना पुलिस ने परिवार वालों को दी है।