फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bhuptipur a home Ashes

भूपतिपुर में एक घर राख

Sat, 13 Feb 2016 08:02 PM IST
भूपतिपुर।
भूपतिपुर। Updated Sat, 13 Feb 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
Bhuptipur a home Ashes
नीमगांव थाना क्षेत्र के भूपतिपुर गांव में शनिवार दोपहर अचानक आग लगने से गांव निवासी बनवारी लाल का घर जलकर राख हो गया।  
विज्ञापन

भूपतिपुर निवासी बनवारी के घर के पास में ही घूरा लगा है। घूरे पर पड़ी चिंगारी धीरे-धीरे सुलगती रही। घूरे पर पताई पड़ी होने से वह एकदम लपटों में तब्दील हो गई। जल्दी ही लपटों ने विकराल रूप धारण करते हुए बनवारी के घर को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया लेकिन तेज हवाओं के कारण आग बुझाने में कामयाबी नहीं मिली। देखते ही देखते पूरा घर जलकर राख हो गया।

आग से घर में रखी 3000 की नकदी, एक सोने की लर, कुंडल, झुलनिया, बेड, चारपाई, रजाई, गद्दा, अनाज समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। बनवारी की दो लड़कियों के जेवर भी घर में रखे थे जो जल गए। गरीबी की हालत के चलते उसके पास खाने को भी कुछ नही बचा। इससे परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है वही पास में ही हाकिम का जानवरों का बाड़ा भी पूरी तरह जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed