Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman threatened with death for refusing to withdraw case

Meerut News: मुकदमा वापस नहीं लेने पर महिला को जान से मारने की धमकी

Fri, 13 Nov 2026 08:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
Woman threatened with death for refusing to withdraw case
- बेटे के साथ घर लौटते समय रास्ता रोककर बनाया दबाव
विज्ञापन

- पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर में मुकदमा वापस नहीं लेने पर एक महिला को रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने महिला पर पहले दर्ज मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
अहाता ईसाइयान स्थित क्रिश्चियन कॉलोनी निवासी अलवीना शाह पत्नी अनिल कुमार उर्फ अनिल पीटर ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों से उनका विवाद चल रहा है। इस संबंध में उन्होंने आरोपियों के खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज करा रखा है। आरोप है कि 27 अक्तूबर को वह अपने बेटे साहिल के साथ स्कूल से घर लौट रही थीं।
विज्ञापन

इसी दौरान नगर पालिका से चर्च जाने वाले मार्ग पर अनिल कुमार उर्फ अनिल पीटर, राजकुमार पीटर और उनके साथ आए कुछ अज्ञात लोगों ने रास्ता रोक लिया। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने उन पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर अनिल कुमार, राजकुमार पीटर और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed