{"_id":"6af7249815cebd4dba0bda82","slug":"father-and-son-held-captive-and-beaten-after-asking-for-repayment-of-a-450-lakh-loan-meerut-news-c-44-1-smrt1055-114206-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: उधार के 4.50 लाख रुपये मांगने पर पिता-पुत्र को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: उधार के 4.50 लाख रुपये मांगने पर पिता-पुत्र को बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन
- रुपये देने के बहाने घर बुलाकर लाठी-डंडों से किया हमला, पिता के सिर में गंभीर चोट
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। क्षेत्र के गांव नवाबगढ़ी में उधार दिए रुपये मांगने पर पिता-पुत्र को घर में बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार लोगों ने दोनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें पिता के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि पुत्र भी घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गांव निवासी मोहम्मद शाद पुत्र मोहम्मद उमर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब तीन वर्ष पहले गांव के ही दिलशाद ने उससे 4.50 लाख रुपये का कपड़ा उधार लिया था। एक माह में भुगतान करने का वादा किया था, लेकिन तीन साल बीतने के बाद भी रकम वापस नहीं की। आरोप है कि रुपये मांगने पर दिलशाद गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो जाता था। पीड़ित के अनुसार, आठ नवंबर को दिलशाद ने रुपये देने के बहाने उसे अपने घर बुलाया। वह अपने पिता मोहम्मद उमर के साथ वहां पहुंचा तो पहले से मौजूद दिलशाद, शमशाद, अहसान और शुएब ने दोनों को घर में बंधक बना लिया।
आरोप है कि इसके बाद लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में उसके पिता के सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े, जबकि उसे भी चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने दोनों को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दिलशाद, शमशाद, अहसान और शुएब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -