फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Beer shop salesman shot dead

बीयर शॉप सेल्समैन की गोली मारकर हत्या

Fri, 16 Sep 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/खीरी टाउन।
अमर उजाला ब्यूरो/खीरी टाउन। Updated Fri, 16 Sep 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Beer shop salesman shot dead
murder - फोटो : amar ujala
अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट, कारण साफ नहीं
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अशोगापुर में गुरुवार रात करीब 12 बजे एक बीयर शॉप के बाहर सो रहे सेल्समैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की रात पास में ही होटल पर काम करने वाला युवक भी सो रहा था, उसी ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। रात में ही एसओ बृजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर ग्रामीणों से पूछताछ की। हालांकि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है और न ही हत्यारों की पहचान हो पाई है।
खीरी थाना क्षेत्र के अशोगापुर निवासी 52 वर्षीय संतोष शुक्ला मुख्य मार्ग पर स्थित ठेकेदार परमजीत कौर की बीयर शॉप पर सेल्समैन था। गुरुवार की रात को दुकान बंद करने के बाद वह बीयर शॉप के बाहर ही सोया हुआ। करीब आधी रात के बाद संतोष को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी, जिसके बाद वह फरार हो गया। फायर की आवाज सुनकर पड़ोस के होटल में सो रहे युवक ने पास आकर देखा तो संतोष खून से लथपथ अचेत पड़ा था। इसकी सूचना रात में ही खीरी पुलिस को दी गई। रात में ही एसओ बृजेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। अचेत अवस्था में सेल्समैन को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार की सुबह सीओ सिटी एमपी सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक के भाई मनोज की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन

एसओ बृजेंद्र सिंह ने बताया कि संतोष वर्ष 2011 में हत्या के मामले में जेल भी जा चुका था। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि कुछ लोग दबी जुबान में अवैध संबंधों में हत्या की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed