{"_id":"5736148f4f1c1b7159919c34","slug":"bdo-wife-was-abducted-police-rescued","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने कराया बीडीओ का अपहरण, पुलिस ने छुड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी ने कराया बीडीओ का अपहरण, पुलिस ने छुड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो-धौरहरा (लखीमपुर खीरी)।
Updated Fri, 13 May 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
बीडीआे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पहले रहस्यमय हालात में हो गए थे लापता
दो दिन तक दबा रहा मामला, तीसरे दिन हुई जानकारी
तीन दिन से गायब चल रहे रमियाबेहड़ ब्लाक के बीडीओ प्रणय कृष्ण को पुलिस ने गुरुवार की रात को उनकी पत्नी कल्पना के रायबरेली स्थित आवास से खोज निकाला। बीडीओ का पता न चलने पर उनके परिवारीजनों ने डीएम और एसपी से मुलाकात कर उन्हें खोजने की गुहार लगाई थी। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने सर्विलांस के जरिए उन्हें खोज निकाला। बीडीओ ने अपनी पत्नी समेत तीन लोगों पर अपहरण और मारपीट का आरोप लगाया है। बीडीओ और उनकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है और पत्नी रायबरेली में रहती हैं। पुलिस ने शुक्रवार को बीडीओ का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान कराया है। बीडीओ की तहरीर पर उनकी पत्नी कल्पना, पीएसी जवान राजू सिंह और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हरदोई के रहने वाले और रमियाबेहड़ ब्लॉक में बीडीओ प्रणय कृष्ण ने बताया कि पांच मई को वह एक बैठक में शामिल होने लखनऊ गए थे। 10 मई को कार से लखनऊ से रमियाबेहड़ लौट रहे थे। कार उनका ड्राइवर अशोक कुमार चला रहा था। झरेखापुर के पास चालक को लघुशंका लगी। कार रुकते ही पीछे से आई एक बोलेरो गाड़ी आगे आकर रुक गई। बोलेरो से उतरकर उनकी पत्नी कल्पना और पीएसी जवान राजू सिंह कार में बैठ गए और उनके ड्राइवर को बैठाकर कार लेकर चल दिए। बीडीओ का आरोप है कि पीएसी जवान राजू सिंह ने कार में ही उसकी पिटाई शुरू कर दी और सिर ऊपर नहीं उठाने दिया। वे लोग उन्हें रायबरेली स्थित पत्नी कल्पना के आवास पर ले गए और उनका मोबाइल फोन कब्जे में लेकर एक कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि यहां भी पीएसी जवान ने अपने एक साथी के साथ उन्हें पीटा। कल्पना पिटाई की वीडियो क्लिपिंग बनाती रही। आरोपी पिटाई करने के बाद खाना खिलाते थे। बीडीओ का आरोप है कि आरोपियों ने उनका पर्स लेकर उसमें रखे 20 हजार रुपये, एटीएम कार्ड निकाल लिया। पिटाई कर पासवर्ड पूछा और खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। रमियाबेहड़ न पहुंचने पर उनके छोटे भाई राजेंद्र कृष्ण ने जब फोन किया तो किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। तीसरी बार कॉल आने पर पत्नी ने स्पीकर ऑन कर बात कराई। बीडीओ के मुताबिक हमलावरों के खौफ की वजह से उन्होंने भाई को लड़खड़ाती जबान से बीमार होने की जानकारी दी।
भाई को शक हुआ तो वह गुरुवार को डीएम-एसपी से मिले। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी अमर सिंह ने मोबाइल पर कॉल कर बात की और सर्विलांस की मदद से बीडीओ की लोकेशन ट्रेस की। पुलिस ने मामला समझने के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। लोकेशन रायबरेली में मिलने पर बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए। गुरुवार की रात पुलिस ने रायबरेली के सेक्टर सी 21 इंदिरानगर स्थित कल्पना के आवास से बीडीओ को खोज निकाला और खीरी ले आए। कोतवाल अमर सिंह ने बताया कि बीडीओ का मेडिकल कराकर कोर्ट में बयान कराए गए हैं। बयानों के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
बीडीओ और उनकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। अपहरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कॉल डिटेल रिपोर्ट निकलवाई जा रही है। कॉल डिटेल को आधार मानकर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
अखिलेश चौरसिया, एसपी