{"_id":"5720cd1e4f1c1be776a916b5","slug":"barati-beaten-to-dance-the-fight-the-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस करने को लेकर झगड़ा पिटे बाराती, हुए फायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डांस करने को लेकर झगड़ा पिटे बाराती, हुए फायर
अमर उजाला ब्यूरो-बिजुआ।
Updated Wed, 27 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- भीरा के मालपुर गांव में भिड़े जनाती-बाराती,
- बरातियों की गाड़ी तोड़ी, दूल्हे के करीबियों को पीटा
- पुलिस के सामने पड़े फेरे, बिदा हुई बारात
डांस फ्लोर पर ठुमके लगाने को लेकर मालपुर गांव बारातियों एवं जनातियों में जमकर मारपीट हो गई। बताते हैं कि मामला इतना बढ़ गया कि फायर भी हुए, गुस्साए जनातियों ने बारात में आई गाड़ियों में तोड़फोड़ कर डाली, वहीं दूल्हे के करीबी रिश्तेदार को भी पीट दिया। शादी में बवाल की खबर पाकर पहुंची पुलिस के सामने दूल्हा-दुल्हन के फेरे पड़े।
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव से मालपुर गांव में बारात आई थी। द्वाराचार के समय बाराती डांस करते हुए चल रहे थे, बताते हैं कि इसी समय कुछ जनाती की ओर से युवक भी डांस करने लगे। दूसरों को डांस में दखल होते देखकर बारातियों को नागवार गुजरा, उन्होंने ऐतराज किया, इस पर मामला बढ़ गया। दोनों तरफ से हाथापाई ही हो रही थी कि किसी ने फायर कर दिए। इस बात से दोनो पक्षों में मामला उलझ गया। आरोप है कि जनातियों ने बारात में शामिल होने आईं गाड़ियों में तोड़फोड़ कर डाली। बाद में सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। शादी के रंग में भंग मिलने से दोनों पक्ष के लोग नाराज थे। बाद में पुलिस एवं संभ्रांत लोगों के दखल के बाद दूल्हा-दुल्हन के फेरे पड़ सके।