फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bank placed in the bag from the gate 56 Thousands fled the shoplifter

बैंक गेट से थैले में रखे 56  हजार लेकर उचक्का फरार

Mon, 07 Nov 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  जंगबहादुरगंज। 
अमर उजाला ब्यूरो  जंगबहादुरगंज।  Updated Mon, 07 Nov 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Bank placed in the bag from the gate 56 Thousands fled the shoplifter
लूट - फोटो : अमर उजाला
भारतीय स्टेट बैंक शाखा के गेट पर हुई वारदात
विज्ञापन

तहरीर के बाद भी पुलिस ने नही दर्ज की रिपोर्ट 


स्थानीय भारतीय स्टेट बैंक शाखा से रुपये निकाल कर बाहर निकल रहे कोतवाली पसगवां के गांव नर्दी निवासी एक व्यक्ति के थैले पर बैंक गेट पर एक उचक्के ने झपट्टा मारकर थैला छीनकर भाग निकला। थैले में 56 हजार रुपये थे। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। घटना के बाद से बैंक के ग्राहकों में हड़कंप मच गया। 

ग्राम नर्दी निवासी छविनाथ गुप्ता ने बताया कि उनका जंगबहादुरगंज स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में खाता है। सोमवार की सुबह वह बैंक शाखा पहुंचे और सुबह करीब साढ़े 11 बजे खाते से 56 हजार रुपये निकालकर थैले में रख लिए। वह थैला हाथ में पकड़कर जैसे ही बैंक के गेट से बाहर आए, इसी बीच एक उचक्के ने हाथ पर झपट्टा मार दिया और थैला छीनकर भाग निकला। जब तक वह कुछ समझ पाते और शोर शराबा करते तब तक उचक्का आंखों से ओझल हो गया। घटना के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़ित ने स्थानीय चौकी पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास और बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले, लेकिन उसकी फुटेज कैमरे में नहीं दिखी। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन  पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed