फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bagga killed in encounter

मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश बग्गा ढेर, साथी फरार 

Wed, 17 Jan 2018 06:24 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Wed, 17 Jan 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
Bagga killed in  encounter
bagga file photo
एसटीएफ लखनऊ की टीम ने जिले में आतंक का पर्याय रहे थाना सिंगाही के गांव मांझा निवासी एक लाख रुपये के इनामी बदमाश बग्गा सिंह को बुधवार की सुबह 45 मिनट तक चली मुठभेड़ में मार गिराया, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। बग्गा सिंह 10 सितंबर 2013 को कचहरी में सिपाही की हत्या कर फरार हो गया था। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने मारे गए बदमाश के पास से .32 एमएम की पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने भी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मारे गए बदमाश की शिनाख्त बग्गा सिंह के रूप में होने का दावा तो किया है, लेकिन पुलिस उसके परिवार वालों के आने का इंतजार कर रही है, इसलिए बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा है। 
विज्ञापन

एसटीएफ लखनऊ के एएसपी विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि उन्हें करीब दो महीने से बग्गा सिंह की नेपाल बार्डर से लेकर बहराइच बार्डर के बीच लोकेशन मिल रही थी। इस पर चार दिनों से एक टीम नेपाल बार्डर तो दूसरी बहराइच बार्डर पर लगी हुई थी। मंगलवार की रात सूचना मिली कि बग्गा सिंह गजियापुुर-ढखेरवा मार्ग से बाइक से निकलेगा। इस पर टीम ने दुलही पुरवा साइफन से उत्तर तरफ उसकी घेराबंदी की थी। सुबह करीब 06:05 बजे बग्गा जब अपने एक साथी को बैठाकर बाइक से गुजरा तो टीम ने उसे रोकने की कोशिश की। इस पर बग्गा ने बाइक छोड़ दी और टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। बदमाश की गोली से टीम में शामिल दरोगा विनय बाल-बाल बच गए। गोली उनके दाएं हाथ के पास से निकल गई। इस पर टीम ने मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ फायरिंग की। टीम की गोली लगने से बग्गा वहीं पर ढेर हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। मुठभेड़ की सूचना पर निघासन, सिंगाही और तिकुनियां की पुलिस के साथ सीओ निघासन सविरत्न गौतम मौके पर पहुंच गए। टीम बग्गा को सरकारी जीप में सीएचसी लाई, जहां पर डॉ. अनिल वर्मा ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से बग्गा की हीरो स्पलेंडर बाइक को कब्जे में ले लिया। मुठभेड़ के बाद एसटीएफ और मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों तरफ से सड़क पर घेराबंदी कर बाइक के पास और घटनास्थल पर आने जाने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी थी। एसटीएफ के एएसपी नेे बताया कि पुलिस मारे गए बदमाश के घरवालों के आने का इंतजार कर रही है, इसलिए बुधवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा है। एसटीएफ की टीम में अपर पुलिस अधीक्षक के अलावा तीन दरोगा, दो कमांडो, दो सिपाही और दो चालक मौजूद थे। 
विज्ञापन


फरार साथी की तलाश में 
पुलिस टीम ने की कांबिंग 
बग्गा के दूसरे साथी को तलाश करने के लिए सीओ सविरत्न गौतम की निगरानी में एसओ अजय यादव, पढुआ चौकी इंचार्ज डॉ. विपिन यादव, दरोगा एसडी भट्ठ ने कांबिंग की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। घटना स्थल पर पढुआ चौकी इंचार्ज, ढखेरवा चौकी इंचार्ज एनके यादव के अलावा सिंगाही और तिकुनियां पुलिस मौजूद रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर पड़ा मिला पिस्टल और अन्य सामान 
सड़क के पश्चिम की तरफ से नहर पटरी होते हुए बग्गा बाइक चलाते हुए अपने साथी को बैठाकर आ रहा था। बाइक लेकर वह जैसे ही सड़क पर पहुंचा। बाइक फिसलने से वह सड़क के पूरब तरफ गड्ढे में जा गिरा, वहां वह एसटीएफ की गोली का शिकार हुआ। एसटीएफ ने वहीं से बग्गा का मफलर, टोपा, घड़ी और पिस्टल बरामद की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed