{"_id":"570138b44f1c1b191ec81119","slug":"bag-snatched-at-knifepoint-in-broad-daylight-from-the-drug-business","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा कारोबारी से दिनदहाड़े चाकू की नोक पर बैग छीने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दवा कारोबारी से दिनदहाड़े चाकू की नोक पर बैग छीने
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 03 Apr 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
तगादा करके वापस लौट रहे थे
जेब में थी नगदी, बैग में थे जरूरी कागजात
शहर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी दवा कारोबारी केशव प्रकाश सक्सेना की गर्दन पर चाकू लगाकर अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने दो बैग छीन ले गए। हालांकि बैग में जरूरी कागजात ही थे। इससे दवा कारोबारी की जेब में नगदी होने से रुपये लुटने से बच गए।
दवा कारोबारी केशव प्रकाश सक्सेना की प्रकाश मेडिकल एजेंन्सी है। वह खमरिया से तगादा कर वापस लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि थाना खीरी क्षेत्र में रमही कॉलोनी पुल के पास ढाल पर अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनके आगे अपनी बाइक लगा दी। बाइक चालक हेल्मेट पहने था, जबकि अन्य दोनों अंगोछे से मुंह ढके थे और काला चश्मा लगाए थे। उन लोगों ने चाकू दिखाते हुए उनकी गर्दन पर लगा दी और उनके दोनों बैग छीन लिए। इसी बीच सामने से कार आती देख बदमाश बाइक पर सवार होकर नहर पटरी से होते हुए भाग निकले। इसके बाद उन्होंने अपने सेलफोन से 100 नंबर पर सूचना दी, जिस पर पिकेट सिपाही पहुंच गए। फिर एसओ खीरी एसके सिंह भी दलबल के साथ पहुंच गए, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। दवा कारोबारी ने बताया कि गनीमत रही कि तगादे की 15 हजार की नगदी उनकी जेब थी, जिससे कैश बच गया। फिलहाल उन्होंने तहरीर देने से इनकार कर दिया है। कारोबारी का कहना है कि उनका कैश बच गया, इसलिए वह कार्रवाई नहीं चाहते। घटना से व्यापारियों में भय व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन