फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two more accused arrested in Amariya triple murder case

Pilibhit News: अमरिया तिहरे हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार

Mon, 19 Oct 2026 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested in Amariya triple murder case
सगे भाइयों की हत्या के गिरफ्तार वांछित दो आरोपी। स्रोत पुलिस
रामलीला कमेटी के हिसाब-किताब को लेकर 12 अक्तूबर को विवाद के बाद हुई थी घटना, घटनास्थल से मिले तमंचे की आरोपी ने की पहचान, अब तक 12 आरोपी पहुंचे जेल
विज्ञापन

अमरिया। कस्बे के चर्चित तिहरे हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। रामलीला मेला कमेटी के हिसाब-किताब को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों की जान जाने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी विवेचना के दौरान प्रकाश में आए थे। इनके पकड़े जाने के बाद पहले मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 12 हो गई है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, अन्य वांछितों की तलाश जारी है।
अमरिया कस्बे में 12 अक्तूबर की रात रामलीला मेला कमेटी के पैसों के लेन-देन और हिसाब-किताब को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। फायरिंग में अंकित गुप्ता और वहां से गुजर रहे 15 वर्षीय कुनाल श्रीवास्तव की मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल अंकित के भाई मोहित गुप्ता ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। घटना से कस्बे में सनसनी फैल गई थी। मामले में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन

सीओ सदर नताशा गोयल के अनुसार रोहित गुप्ता की तहरीर पर दर्ज मामले में अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धुंधरी गांव के पास शराब की दुकान के नजदीक से वीरेंद्र गंगवार निवासी फुलइया और देवेंद्र कुमार उर्फ सोनू निवासी माधोपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, दोनों के नाम विवेचना के दौरान सामने आए थे। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से फील्ड यूनिट ने एक तमंचा बरामद किया था। गिरफ्तार आरोपी वीरेंद्र गंगवार ने उसकी पहचान अपने तमंचे के रूप में की है। पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
कुनाल की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
घटनास्थल से मिले बेसबॉल बैट की भी हुई पहचान
अमरिया। तिहरे हत्याकांड में किशोर कुनाल श्रीवास्तव की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी ओम गुप्ता उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को उसे बिलासपुर जाने वाले मार्ग पर गैस एजेंसी के पास से पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से बेसबॉल बैट बरामद किया था। गिरफ्तार आरोपी ने उसकी पहचान की है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर रही है।
इस मामले में कुनाल के चाचा नन्हे की तहरीर पर पुलिस ने 15 अक्तूबर को दूसरा मामला दर्ज किया था। इसमें ओम गुप्ता उर्फ बिल्लू समेत छह लोगों को आरोपी बनाया गया था। पुलिस इसी मुकदमे में कुनाल की हत्या के मुख्य आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस के मुताबिक रविवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी ओम उर्फ बिल्लू निवासी आनंद विहार कॉलोनी, अमरिया को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ओम मृतक भाइयों का चचेरा भाई है।
सीओ नताशा गोयल के अनुसार, घटनास्थल से फील्ड यूनिट ने जो बेसबॉल बैट एकत्र किया था, आरोपी ने उसकी पहचान की है। पुलिस मामले में अन्य वांछित आरोपियों की तलाश कर रही है।

-----
दोनों मामलों में कार्रवाई जारी

रामलीला मेला कमेटी के विवाद में तीन लोगों की हत्या के बाद पुलिस दोनों मुकदमों की अलग-अलग जांच कर रही है। पहले मुकदमे में पुलिस 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब कुनाल पक्ष की ओर से दर्ज मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

सगे भाइयों की हत्या के गिरफ्तार वांछित दो आरोपी। स्रोत पुलिस

सगे भाइयों की हत्या के गिरफ्तार वांछित दो आरोपी। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed