फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Motorcycle goes out of control and falls into an open drain along the highway; three friends die.

Bhadohi News: बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे के खुले नाले में गिरी, तीन दोस्तों की मौत

Mon, 19 Oct 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Motorcycle goes out of control and falls into an open drain along the highway; three friends die.
महाराजगंज में तीन बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत के खबर पर जुटी भीड़। संवाद
महराजगंज। औराई कोतवाली के महराजगंज इटवा के पास सर्विसलेन पर हाईवे के खुले गड्ढे में बाइक अनियंत्रित होकर पलटने से उस पर सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर महराजगंज बाजार से घर लौट रहे थे। घटना इतनी भीषण थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया। बाइक ओवरस्पीड थी। तीनों में से किसी ने भी हेलमेट भी नहीं लगाया था।
विज्ञापन

औराई कोतवाली के मेंदनीपुर निवासी पप्पू बिंद का पुत्र सूरज बिंद (20) गुजरात के सूरत में एक कपड़े की दुकान पर मजदूरी करता था। रविवार की सुबह ही वह घर लौटा था। घर लौटने के बाद वह अपने दो दोस्तों विवेक बिंद (29) पुत्र चुन्नी लाल और पुनीत बिंद (19) पुत्र राकेश बिंद के साथ महराजगंज बाजार गया था।
विज्ञापन

वहां से तीनों एक ही बाइक पर बैठकर घर लौट रहे थे। बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि रास्ते में वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के उत्तरी सर्विसलेन पर इटवा गांव के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और हाईवे के खुले नाले में जाकर पलट गई। बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक चला रहे सूरज और उसके पीछे बैठे विवेक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल पुनीत को औराई ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया गया। उसका उपचार शुरू हो पाता, उसके पहले ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

औराई ट्राॅमा सेंटर के चिकित्सक डॉ. नवनीत दुबे ने बताया कि तीनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। उन्होंने बताया कि अगर वे हेलमेट लगाए होते तो शायद यह चोट इतनी गंभीर नहीं होती। तीनों के सिर का ऊपरी व पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे उनकी मौत हो गई। सीओ औराई राजीव सिंह का कहना है कि घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटना का कारण ओवरस्पीड रहा है। बाइक की रफ्तार तेज होने से वे उस नियंत्रण नहीं रख पाए और हाईवे के किनारे नाले में पलट गए। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed