फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Car-tempo collision in Gagal; passerby critically injured

Hamirpur (Himachal) News: गगाल में कार-टेंपो की टक्कर, राहगीर गंभीर घायल

Mon, 19 Oct 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 19 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Car-tempo collision in Gagal; passerby critically injured
नादौन-हमीरपुर फोरलेन पर गगाल गांव ट्रक और टेंपो के बीच फंसा राहगीर। स्रोत जागरूक पाठक
नादौन(हमीरपुर)। नादौन-हमीरपुर फोरलेन पर गगाल गांव में रविवार दोपहर कार और टेंपो की टक्कर में एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में कार और टेंपो को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

घायल की पहचान पवन कुमार (62), निवासी गगाल के रूप में हुई है। उन्हें नादौन अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद हमीरपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गगाल गांव में सबसे आगे चल रहे स्कूटी सवार ने अचानक ब्रेक लगा दी। इसके पीछे चल रहे टेंपो चालक ने भी वाहन रोकने के लिए ब्रेक लगाई, लेकिन पीछे से आ रही कार का चालक समय पर गाड़ी नहीं रोक पाया और कार टेंपो से टकरा गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो का अगला हिस्सा बाईं ओर मुड़ गया और वह सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। इस दौरान सड़क किनारे पैदल चल रहे पवन कुमार दोनों वाहनों की चपेट में आ गए और उनकी टांग में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल पवन कुमार को तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हमीरपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कोट
घटनास्थल का जायजा लेकर मौके पर मौजूद लोगों के बयान लिए गए हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। -बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article