फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ayodyapuri millions stolen from the locked apartment

अयोध्यापुरी में बंद मकान से लाखों की चोरी

Tue, 15 Sep 2015 07:31 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 15 Sep 2015 07:31 PM IST
विज्ञापन
Ayodyapuri millions stolen from the locked apartment
मोहल्ला अयोध्यापुरी में एक बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने 40 की नकदी समेत करीब दो लाख के जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों के भागने के दौरान गृह स्वामी के भाई ने एक चोर को हुलिए के आधार पर पहचान लिया, जिसके बाद मोहल्ले वालों की मदद से कांशीराम कॉलोनी से एक आरोपी को पकड़कर पूछताछ की गई तो निशानदेही पर एक महिला समेत दो और आरोपी पकड़ में आ गए। मोहल्ले वालों ने तीनों आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने चोरी के आरोपियों का चालान भेजा है।
विज्ञापन

अयोध्यापुरी निवासी शांति रावत सोमवार को परिवार समेत अपने भाई के लड़के की मृत्यु होने के चलते सीतापुर जिले के मनवा गांव गई थीं। रात करीब साढ़े तीन बजे पड़ोस में रहने वाले देवर प्रमोद कुमार को बंद मकान में हलचल सुनाई दी। इसके बाद वह अलर्ट हो गए और फोन कर अपनी भाभी शांति रावत को सूचना दी। घर से सामान और नकदी बटोरने के बाद चोर भागे तो प्रमोद ने एक को हुलिए के आधार पर पहचान लिया। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित गृहस्वामी शांति रावत ने बताया है कि घर में रखे 40 हजार रुपये नकद, दो सोने की चेन, दो जोड़ी झुमकी, सोने के दो मंगलसूत्र समेत करीब दो लाख कीमत के जेवरात और कीमती सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इसके अलावा चोरों ने मकान का बैनामा, गाड़ी के कागज, फौज के प्रमाण पत्र आदि चोरी कर लिए। मंगलवार की सुबह एक आरोपी रोहित शुक्ला को कांशीराम कॉलोनी से पकड़ लिया गया, जिसकी निशानदेही पर विकास दीक्षित निवासी हसनापुर थाना रईसानगर और उसकी मौसी पूनम मिश्रा को पकड़कर लोगों ने पिटाई के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। संकटा देवी चौकी इंचार्ज सुनील सिंह ने तीनों आरोपियों को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचाया, जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर चालान भेजा गया। एसएसआई रामअवतार यादव ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों ने दो और लोगों के घटना में शामिल होने की बात कही है। अभियुक्तों के कब्जे से कपड़ों से भरी एक अटैची मिली है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed