{"_id":"57852a974f1c1ba55313e286","slug":"auto-lifter-arrested-three-bikes-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटोलिफ्टर गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटोलिफ्टर गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन।
Updated Tue, 12 Jul 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
auto
- फोटो : amar ujala
आरोपी के पास से रसीद बुक और दो बाइक के कागज भी बरामद
पुलिस ने एक ऑटोलिफ्टर को गिरफ्तार कर उसका चालान भेजा है। आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी की तीन बाइक भी बरामद की हैं। इसके अलावा उसके पास से लखीमपुर स्थित एक ऑटो सेल्स की विक्रय रसीद और दो अन्य बाइक के फर्जी कागज भी बरामद किए गए हैं।
एसओ मनोज सिंह ने बताया कि दरोगा अजब सिंह, एचसीपी ताज खां, सिपाही मुशीर, दोपहर में 12.30 बजे वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक व्यक्ति बिना रजिस्ट्रेशन के बिना नंबर की नई गाड़ी लेकर सिंगाही की ओर जा रहा था। पुलिस ने बाइक को रोका। उससे पूछताछ की तो वह घबरा गया। कागज न होने पर पुलिस बाइक समेत उस व्यक्ति को थाने ले आई। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम राजेंद्र भार्गव निवासी निघासन मजरा बोझिया बताया। जामा तलाशी के दौरान उसके पास से लखीमपुर स्थित एक ऑटोसेल्स की एक रसीद बुक और दो बाइक के कागज मिले। राजेंद्र की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी के घर से चोरी की दो बाइक और भी बरामद की। जांच के दौरान ऑटो सेल्स की रसीद बुक और बाइक के दो रजिस्ट्रेशन फर्जी मिले। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने एक बाइक खीरी थाना क्षेत्र के मठियापुरवा में लगने वाली साप्ताहिक बाजार से चोरी की थी। यह बाइक सरसवां थाना खीरी निवासी खूबचंद की निकली। दूसरी बाइक 12 जून को सदर सपा विधायक उत्कर्ष वर्मा के कार्यालय से चोरी की गई थी। यह बाइक लखीमपुर के थरवरनगंज निवासी अजय शुक्ला की है। तीसरी बाइक किसकी है इस मामले की जांच की जा रही है। एसओ ने बताया कि आरोपी के गिरोह में कई लोग शामिल हैं। उनको भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। यह बाइक पड़ोसी मुल्क नेपाल में फर्जी कागज बनाकर बेची जाती थीं।