फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Attempted rape of teenager picked Grar

किशोरी से घ्ार से उठाकर दुष्कर्म का प्रयास

Thu, 14 Jan 2016 11:43 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Thu, 14 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Attempted rape of teenager picked Grar
इलाके के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म और घर से उठाने के प्रयास का मुकदमा पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज किया है, जिसमें एक नामजद समेत दो अन्य शामिल हैं। पुलिस ने इसमें नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण विवाद की स्थिति भी आई, लेकिन सभ्रांत लोगों ने संभाल लिया। आरोपी पक्ष के लोगों ने घटना को फर्जी बताते हुए इसकी पृष्ठभूमि एक पुरानी रंजिश बताया है। किशोरी को महिला चिकित्सक के परामर्श के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि 11 जनवरी की रात करीब 12 बजे उनकी नाबालिग पुत्री कच्ची दीवार के पास गई थी और फिर उसकी चीख सुनाई दी। कहा गया है कि दीवार के ऊपर गांव का ही पंकज राठौर खड़ेे होकर उनकी पुत्री को खींच रहा था और दूर दो अन्य लोग खड़े थे। उसने उनकी पुत्री को उठाकर ऊपर से दूसरी ओर फेंक दिया। पंकज उनकी पुत्री का मुंह दबाए दुष्कर्म के प्रयास में था लेकिन उन लोगों के पहुंच जाने से वह और उसके साथी भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस ने इस पर पंकज को नामजद करते हुए दो अज्ञात समेत तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और घर से उठाने के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पंकज को गिरफ्तार भी कर लिया है। बता दें कि मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण  गांव में माहौल खराब होने की स्थिति भी आई थी लेकिन सभ्रांत लोगों ने स्थिति को संभाल लिया। इधर आरोपी पक्ष की माने जो पूरा प्रकरण फर्जी है और इसे पुरानी रंजिश और आरोपी युवक व पीड़िता के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग के चलते अंजाम दिया गया है। पीड़ित युवक के घरवालों का कहना है कि पीड़िता के दादा ने उनके दादा दयाराम की घर से खींच कर करीब 20 साल पहले हत्या कर दी थी और इसमें उनको सजा भी हुई थी। उनके मुताबिक पीड़िता और पंकज का करीब एक साल पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका फैसला भी हुआ और युवक ने अपनी राह पकड़ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस रात की घटना बताई गई है उस रात युवक घर पर सो रहा था इसे दूसरे समुदाय के लोगों ने भी देखा। इतने लोग घर पर कांता बल्लम लेकर पहुंचे तो जान के डर से उसको छिपा दिया गया था। उनका कहना है कि कोई अकेला युवक एक लड़की को कैसे पांच फिट ऊंची दीवार से खींच कर उस पार फेंक सकता है । आरोपी पक्ष के लोगों का यह भी कहना है कि लड़की पर गलत बयान देने का दबाव बनाने के लिए उसकी पिटाई भी की गई है। पुलिस को भी सारी हकीकत बताई गई थी लेकिन पुलिस ने संप्रदायिक तनाव के डर के चलते बिना पड़ताल के ही मुकदमा दर्ज कर पंकज को हाजिर करा लिया।

एसओ, पलिया केपी सिंह ने बताया कि मुकदमा पीड़िता के पिता की तहरीर पर दर्ज किया गया है। विवेचना की जाएगी और जो सच आएगा आगे उसी के अनुसार की जाएगी।
पहचान का सवाल भी
मामले में एक बात ग्रामीणों के गले में हजम नहीं हो रही है कि जब आरोपी को पहचान लिया गया तो जो दो अन्य लोग खड़े थे उनकी पहचान क्यों नहीं हो पाई। जब लड़का गांव का था तो वह भी गांव के ही होंगे। यह सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed