फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Attacker seven years imprisonment, a fine

हमलावर को सात वर्ष की कैद, जुर्माना भी

Thu, 04 Feb 2016 07:41 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 04 Feb 2016 07:41 PM IST
विज्ञापन
Attacker seven years imprisonment, a fine
मामूली कहासुनी पर सगे चचेरे भाई को गोली मार देने के मामले में अदालत ने नौ वर्ष बाद अपना फैसला सुनाया है। एडीजे बाबूराम ने जानलेवा हमले के आरोपी को दोषसिद्ध पाते हुए सात वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर साढ़े पांच हजार रुपये का जुर्माना भी डाला है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष रखते हुए एडीजीसी रमेश गुप्ता ने बताया कि मैगलगंज थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर निवासी ओमकार रैदास की दादी की बीमारी के इलाज के लिए कुछ जमीन बेची गई थी। जमीन बिक्री की रकम में से इलाज के बाद बचे हुए रुपयों का हिसाब किताब करने के विवाद में उसके चचेरे भाई गुड्डू से कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसी विवाद के चलते 25 अगस्त 2006 को गुड्डू गौतम और उसकी मां रामजती ने ओमकार पर हमला बोल दिया और ओमकार को जान से मार डालने के लिए तमंचे से पेट में गोली मार दी। अदालत में सुनवाई के दौरान ओमकार, डॉ. रमारमण मिश्र और विवेचक आदित्य मिश्र की गवाही तत्कालीन एडीजीसी वीरेश सिंह तोमर ने दर्ज कराई थी। बचाव पक्ष की ओर से क्रॉस केस की दलील देते हुए खुद को निर्दोष बताया गया। अदालत ने फैसला सुनाते हुए गुड्डू को दोषी पाते हुए सात वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही आरोपी पर साढ़े पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। वहीं सह आरोपी के रूप में नामजद गुड्डू की माता रामजती को संदेह का लाभ देते हुए बरी किया है। कोर्ट ने फैसले में यह स्पष्ट किया है कि वसूले गए जुर्माने में से तीन हजार रुपये का मुआवजा पीड़ित को दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed