फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Atria 40 home gutted

अतरिया में 40 घर जल कर राख

Tue, 01 Mar 2016 10:10 PM IST
पलियाकलां।
पलियाकलां। Updated Tue, 01 Mar 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
Atria 40 home gutted
अतरिया गांव में मंगलवार शाम को स्पार्किंग से लगी आग में देखते ही देखते करीब 40 छप्परनुमा घर जलकर राख हो गए। इसमें तमाम मुर्गियां भी जल कर मर गईं। लाखों रुपये के नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है। जानकारी मिलते ही तहसीलदार समेत तमाम राजस्व कर्मी मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार ने लेखपाल को राहत वितरण करने और नुकसान की सूची बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे खुशबू के घर के पास लगे खंभेे के तारों में स्पार्किंग हुई और इससे गिरी चिंगारी ने उसके छप्परनुमा घर को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद शहनवाज, मुमताज अली, असहद खां, जबर शेर, सोहराब, मुन्नन, गुलशेर, रासददा, बसरु, जिसबुददीन, साउददीन, समशुददीन, इसरत, कौसर, गनी खां, असलम, नमसली, नजाकत, साहिल, अशरफ अली, गुलज मोहम्मद, मुनव्वर, शमीम, इबने हसन, शहाबुददीन, नबीरूल, मिराजुल, सिराजुल, रियाजुल, काबिल, गजनफर, रिजवान, मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद अकील, जाहिद खां, कल्लू, नवाब शेर आदि समेत करीब 40 लोगों के घर धूधू कर जलने लगे। आग लगने से वहां अफरातफरी मच गई। कुछ भागने लगे तो कुछ आग बुझाने में जुट गए। प्रधान अमीर खां भी पहुंच गए और पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के वाहन जब तक पहुंचे देर हो चुकी थी और सब कुछ जल कर राख हो चुका था। अग्निकांड में एक व्यक्ति की तमाम मुर्गियां भी जल कर मर गईं तो वहीं कई व्यक्तियों की लाखों रुपये की नकदी, जेवरात आदि भी जल गए। जानकारी होते ही तहसीलदार और राजस्व विभाग के तमाम कर्मी भी मौके पर पहुंच गए और हालात का जायजा लिया। तहसीलदार ने लेखपाल को राहत वितरण कर नुकसान की सूची बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। इधर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लोगों की मदद में जुटी रही। इस अग्निकांड में कई ऐसे परिवार हैं जिनके पास अब गुजर बसर करने को कुछ भी नहीं है और कई ऐसे भी हैं जिन्हें अपनी बेटियों और बेटों की शादियां करनी थी और अब वह खाना बदोश हो गए हैं।
विज्ञापन


नयापुरवा में जले तीन छप्परनुमा घर
मझगई। नयापुरवा गांव में मंगलवार को अचानक लगी आग से तीन घर जल कर राख हो गए। इसमें हजारों रुपये की क्षति का अनुमान है। यहां के निवासी अजय कुमार के घर से अचानक आग लगी और देखते ही देखते सियाराम, रामाधीन के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीण कुछ कर पाते इससे पहले ही सब कुछ जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से तीन घर जले
अजान। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम छिछौना में आग लगने से घर जल गया, जिसमें हजारों का नुकसान हुआ है।  
छिछौना में सोमवार की आधी रात रामबिलास के घर आग लग गई। जब तक परिवार वाले आग की लपटे देख कर जागे तब तक पड़ोस के राकेश और विपिन के घरों को भी आग ने अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में बिस्तर, चारपाई, कपड़े आदि हजारों का नुकसान हुआ है।


आग से हजारों का सामान जलकर राख
फरधान। थाना क्षेत्र के गांव रौतापुर में आग लगने से घरेलू सामान समेत परचून की दुकान मेें भरा हजारों का सामान राख हो गया। रौतापुर निवासी रमेश वर्मा के यहां सोमवार की रात छप्पर के नीचे रखे चूल्हे पर खाना बन रहा था। चूल्हे से उठी लपटों से छप्पर में आग लग गई। पास पड़े छप्पर भी जलने लगे। इसके अलावा घर के बाहर रखे परचून के खोखे को भी आग की लपटों ने अपनी जद में ले लिया। इससे दुकान में रखे तेल, बिस्कुट, नमकीन, साबुन, रिफाइंड, मेवे समेत हजारों का सामान राख हो गया। साथ ही घर में रखे अनाज, बिस्तर, कपड़े जल गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed