{"_id":"589c76244f1c1b865237b12a","slug":"at-home-with-the-intention-of-stealing-arrested-two-men-entered","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में चोरी की नीयत से घुसे दो युवकों को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में चोरी की नीयत से घुसे दो युवकों को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो बेलरायां।
Updated Thu, 09 Feb 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
चोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना भीरा क्षेत्र के रहने वाले हैं आरोपी, एक हो गया फरार
बेलरायां-कड़िया मार्ग पर गन्ना यार्ड के पास स्थित बंद मकान में तीन युवक चोरी की नीयत से घुस गए, जिसमें से दो युवक को लोगों ने पकड़ लिया, जबकि तीसरा आरोपी भाग निकला। ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपी को सिंगाही पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
चीनी मिल के गन्ना यार्ड के सामने बसंत का घर है। बसंत अपनी पत्नी सुमन देवी के साथ दवाई लेने लखीमपुर गए थे। घर पर ताला पड़ा हुआ था। वृहस्पतिवार की दोपहर सुमन जब पति को लखीमपुर अस्पताल में भर्ती कराकर दोपहर 12 बजे के करीब वापस आई, तो घर का बाहरी दरवाजा खुला देखकर हड़बड़ा गईं। अंदर जाने पर देखा कि तीन लोग घर में घुसे हैं और सामान को इधर- उधर कर रहे थे। वह चुपके से घर के बाहर आईं और पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस देकर घेरा बंदी कर दी। आहट मिलने पर जब आरोपी घर से भागे तो लोगों ने दो आरोपियों को दबोच लिया, जबकि एक आरोपी भाग निकला। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
एसओ सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम सुंभारी और विनय निवासी थाना भीरा बताया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।