फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Assigned to the same investigation arose finger

जिस पर उंगली उठी उसी को सौंपी जांच

Sun, 03 Jul 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 03 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Assigned to the same investigation arose finger
हिमाचल के पांवटा में धारटीधार के बाईला जंगल क्षेत्र में युवती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने दूसरे ही दिन सुलझा ली है। - फोटो : Demo pic
 
विज्ञापन

 मासूम की रेप के बाद हत्या का मामला
घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में बरती थी लापरवाही 
वीडियोग्राफी को लेकर सीओ-एसओ ने बोला था झूठ 

मासूम बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या के मामले में लापरवाही बरतने के मामले को एसपी ने गंभीरता से लिया है। एसपी ने माना कि पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी न कराना पुलिस की घोर लापरवाही है लेकिन उन्होंने इस मामले की जांच उन सीओ को ही सौंप दी है, जिन पर उंगली उठी है। ऐसे में बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि सीओ खुद अपने और एसओ के ऊपर उठे सवालों के जवाब क्या निष्पक्ष रूप से दे पाएंगे।
मासूमों के साथ रेप और हत्या जैसे मामले में कानून को कठोर कर दिया गया है। हैवानियत दिखाने वाले दरिंदे साक्ष्यों के अभाव में सलाखों के बाहर न आ जाएं, इसके लिए शासन ने सभी जिलों में फील्ड यूनिट स्थापित की है। यानी वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस पीड़ित के परिवार वालों को न्याय दिला सके। अक्सर पुलिस की कार्यशैली और पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर होने वाले विवादों से बचने के लिए शासन ने ऐसे मामलों में शव के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी जरूरी कर दी थी, लेकिन पहली जुलाई को थाना पसगवां क्षेत्र में हरदोई जिले के थाना मझिला के गांव सेमरापुरवा निवासी सर्वेश पासी ने एक आठ वर्षीय बालिका के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने घास काट रही बालिका के मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसके साथ रेप किया था, फिर उसकी हत्या कर दी थी। दिल को झकझोर देने वाली इस घटना में पुलिस ने घोर लापरवाही की। पुलिस ने न तो फील्ड यूनिट को बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए और न ही पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई। अमर उजाला ने तीन जुलाई के अंक में फील्ड यूनिट बुलाई न ही कराई पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी शीर्षक से खबर को प्रमुखता से छापा था। खबर को एसपी ने संज्ञान में लिया और इसे पुलिस की घोर लापरवाही मानी। उन्होंने इसकी जांच के आदेश भी दिए लेकिन जांच सीओ मोहम्मदी रामशंकर सिंह को ही सौंप दी जिन्होंने वीडियोग्राफी को लेकर झूठी बयानबाजी की। ऐसे में जांच सही हो पाएगी, यह भी सवाल खड़ा हो गया है। 
विज्ञापन


अमर उजाला में ही खबर पढ़ी थी। वीडियोग्राफी न कराना घोर लापरवाही है। इसकी जांच सीओ मोहम्मदी से कराई जाएगी। जांच में जो दोषी होगा, उसके खिलाफ  विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अखिलेश चौरसिया, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed