{"_id":"57b9b6274f1c1bf53ed4ee49","slug":"arrested-accused-of-misconduct-third-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार का आरोपी तीसरे दिन भी गिरफ्तार नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुराचार का आरोपी तीसरे दिन भी गिरफ्तार नहीं
अमर उजाला ब्यूरो/जंगबहादुर गंज।
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
rape and video
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित किशोरी के साथ रेप का मामला
पसगवां कोतवाली पुलिस दलित किशोरी के साथ बलात्कार के नामजद आरोपियों को तीसरे दिन भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जिससे जहां किशोरी और उसके परिवार के लोग दहशत में हैं। वहीं ग्रामीणों में भी रोष व्याप्त है। इतना ही नहीं पुलिस ने दर्ज मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा भी नहीं लगाई है।
18 अगस्त को शौच को गई एक 14 वर्षीय दलित किशोरी को दूसरे समुदाय के दो युवक गन्ने के खेत में खींच ले गए थे और उसके साथ दुराचार किया था। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर गांव के तालिब और उस्मान के खिलाफ बलात्कार एवं दलित एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन पॉक्सो एक्ट की धारा नहीं लगाई थी। पुलिस का कहना था कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पाक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई जाएगी। घटना के तीन दिन बीत गए, लेकिन पुलिस न तो आरोपियों को गिरफ्तार कर सकी और न ही दर्ज मुकदमे में पाक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई है। उधर आरोपियों के न पकड़े जाने से किशोरी और उसका परिवार दहशत में हैं। घटना के बाद से ग्रामीणों में भी रोष है। कोतवाल विजय प्रताप यादव का कहना है कि मामले की जांच सीओ मोहम्मदी मनोज यादव कर रहे हैं।