{"_id":"08081ef75a3c4477c34725981c800ab9","slug":"arrest-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते का चाचा ही निकला हत्यारोपी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्ते का चाचा ही निकला हत्यारोपी
मितौली
Updated Thu, 18 Dec 2014 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में दो माह से लापता बालिका का कंकाल भी गुरुवार को बरामद हो गया। इस मामले में पुलिस ने मृतका के रिश्ते के चाचा को गिरफ्तार कर उस पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बालिका की गला दबाकर हत्या की और रात के समय शव को सरायन नदी के किनारे गड्ढा खोदकर उसी में दफना दिया था।
बता दें कि क्षेत्र के गांव नीबां शिवपुरी निवासी जगजीवनराम की आठ वर्षीय पुत्री 16 अक्तूबर को घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिवारीजनों ने इसकी गुमशुदगी मितौली थाने में दर्ज कराई। इस मामले में छानबीन के दौरान बुधवार को परिवारीजनों के शक जाहिर करने पर पीड़ित के ही घर में पनाह लिए बालिका के फु फेरे चाचा विजय उर्फ जीवन निवासी बड़ागांव थाना महोली जिला सीतापुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। जिसकी निशानदेही पर सरायन नदी के किनारे से गड्ढे में दबा बालिका का सिर बरामद हुआ था। एसओ मितौली बृजेंद्र यादव ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने गुनाह कबूल करते हुए बालिका के कंकाल को सरायन नदी के किनारे से बरामद करवा दिया। एसओ का कहना है कि आरोपी बालिका के लापता होने वाले दिन आरोपी शराब के नशे में धुत था और अचानक ही लड़की के गले को दबा दिया, जिससे उसने दम तोड़ दिया। अपने गुनाह को छिपाने के लिए उसने रात के अंधेरे में शव को दफन कर दिया। पुलिस ने विजय को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करने का दावा किया है।