{"_id":"5713806f4f1c1b4b2010fbd5","slug":"armed-miscreants-looted-10-thousand-of-his-son","type":"story","status":"publish","title_hn":" सशस्त्र बदमाशों ने पिता-पुत्र से 10 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सशस्त्र बदमाशों ने पिता-पुत्र से 10 हजार लूटे
ब्यूरो फरधान।
Updated Sun, 17 Apr 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विरोध करने पर पिता को चाकू मारा, चार थे बदमाश
थाना क्षेत्र में गोला रोड से पीरपुर लिंक मार्ग दुकान बंद कर घर लौट रहे पिता-पुत्र से चार नकाबपोश सशस्त्र बदमाशों ने 10 हजार रुपये और दो मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों की पिटाई भी कर दी। इस बीच पिता के सीने पर चाकू मारकर घायल कर दिया और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस अभी तहरीर नहीं मिलने की बात कह रही है।
पीरपुर निवासी मुन्ना पंडित की रुकुंदीपुर कस्बे में चाय और मिठाई की दुकान है। मुन्ना ने बताया रोज की तरह वह शनिवार की रात साढ़े नौ बजे दुकान बंद कर अपने पुत्र रामेंद्र के साथ साइकिल से घर जा रहे थे। गोला रोड से पीरपुर लिंक मार्ग वह कुछ दूर ही गए थे कि सामने से दो व्यक्ति आते दिखे, पास पहुंचने पर दोनों ने उसे चाकू दिखाकर रोक लिया। विरोध करने पर हाथापाई करने लगे, तभी पीछे से दो बाइकों से दो बदमाश और आ धमके। फिर एक बदमाश ने मुन्ना के सीने पर चाकू मारकर घायल कर दिया। बदमाशों ने मुन्ना की जेब में रखे 10 हजार रुपये और पिता-पुत्र से दो मोबाइल लूट लिए। इसके बाद शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी देते हुए बदमाश बाइक से फरार हो गए। एसओ फरधान ने बताया कि अभी मामले में पीड़ित की ओर से तहरीर नही दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
कई वारदातों से गश्त पर उठे सवाल
रुकुंदीपुर कस्बे में पिछले तीन महीनों में इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक, रुकुंदीपुर के संजय वर्मा, खानपुर के विष्णु की दुकानों में चोरियां हो चुकी हैं। खजांचीपुरवा के छोटा की दुकान में चोरी के बाद आग लगा दी गई थी। इन दुकानों का हाइवे के किनारे स्थित होने के बाद भी यह वारदातें होना पुलिस की लचर गश्त व्यवस्था को दर्शाती है। लूट की यह घटना भी हाइवे के किनारे हुई है। हल्का पुलिस के प्रति लोगों में काफी नाराजगी है।