फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Anti romeo team search schools and crossing

एंटी रोमियो टीम ने खंगाले स्कूल, चौराहा

Thu, 01 Feb 2018 06:45 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Thu, 01 Feb 2018 06:45 PM IST
विज्ञापन
Anti romeo team search schools and crossing
Anti romeo squad

एंटी रोमियो टीम ने महिला एसओ के नेतृत्व में शहर के कई स्कूल, कॉलेज और चौराहे खंगाले। इस दौरान आसपास खड़े मिले युवकों से पूछताछ की। बेवजह खड़े मिले लोगों को कड़ी फटकार लगाई।

विज्ञापन

गुरुवार की सुबह महिला एसओ हंसमती ने टीम के साथ राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, आर्यकन्या इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज पहुंची। टीम में कई महिला आरक्षी सिविल ड्रेस में थी। टीम के स्कूलों और चौराहों पर पहुंचते ही हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

टीम को देखकर स्कूल-कॉलेजों के आसपास और चौराहों पर खड़े कई युवा भाग निकले। कुछ को टीम ने रोक लिया और उनसे पूछताछ की। बेवजह खड़े मिले युवाओं को महिला एसओ ने जमकर फटकार लगाई और दोबारा मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज देने की धमकी दी। चेकिंग के दौरान महिला एसओ प्रधानाचार्यों से भी मिली और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बातचीत की। महिला एसओ ने बताया कि कई जगह कुछ युवा बेवजह खड़े मिले थे। इस पर उन्हें कड़ी फटकार लगाई गई है। उनके नाम-पते भी नोट किए गए हैं। दोबारा मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed