फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Youth electrocuted after coming into contact with a fallen power line.

Mau News: गिरे बिजली के तार की चपेट में आया युवक, करंट लगने से मौत

Thu, 03 Sep 2026 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Youth electrocuted after coming into contact with a fallen power line.
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बंदीघाट ग्राम पंचायत अंतर्गत कादीपुर मौजा में बुधवार शाम तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

कादीपुर निवासी प्रकाश ने बताया कि उनके घर का तार बाहर टूटकर गिरा था। उनका 22 वर्षीय पुत्र राजन बुधवार शाम किसी काम से घर से बाहर निकला था। रास्ते में गिरे तार की चपेट में आने से बेटा गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही राजन ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मां प्रमिला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। राजन अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर ग्रामीणों में भी शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed