{"_id":"6a986b55b98120a3cf05b962","slug":"woman-dies-after-being-bitten-by-a-snake-while-mopping-the-floor-farrukhabad-news-c-222-1-frk1006-147859-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पोंछा लगाते समय सर्प ने डसा, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पोंछा लगाते समय सर्प ने डसा, महिला की मौत
विज्ञापन
कायमगंज। कंपिल थाना क्षेत्र के पुरौरी गांव में बुधवार सुबह घर में पोंछा लगाते समय महिला को सर्प ने डस लिया। सीएचसी में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुरौरी गांव निवासी दीपक दुबे की पत्नी दीपिका (35) बुधवार सुबह करीब आठ बजे घर में फर्श पर पोंछा लगा रही थीं। सरसों की बोरियों के पास काला सर्प छिपा था। पोंछा लगाने के लिए हाथ बढ़ाते ही सर्प ने दीपिका के हाथ में दो जगह डस लिया। परिजन ने सर्प को तलाश कर उसे मार दिया। परिजन मरे हुए सर्प के साथ दीपिका को सुबह करीब 8:50 बजे सीएचसी कायमगंज लेकर पहुंचे।
सीपीआर और प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें रेफर कर दिया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर कंपिल थाने से एसआई उमेश सीएचसी पहुंचे। परिजन मौत पर विश्वास न होने की बात कहते हुए शव को सपेरे के पास ले जाने लगे। पुलिस ने उन्हें रोक दिया, इसको लेकर पुलिस और परिजन के बीच नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद परिजन शव को सपेरे के पास ले गए। दीपिका के 14 वर्षीय पुत्र कृष्णा और 12 वर्षीय पुत्री तनु है।