फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cattle found standing in mud, two secretaries suspended

Lakhimpur Kheri News: कीचड़ में खड़े मिले गोवंश, दो सचिव निलंबित

Thu, 03 Sep 2026 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 03 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Cattle found standing in mud, two secretaries suspended
लखीमपुर खीरी। गोला क्षेत्र की ममरी और हैदराबाद गोशालाओं में गोवंश कीचड़ और जलभराव के बीच खड़े मिले। दोनों गोशालाओं में गोवंश के बैठने तक की जगह नहीं थी। पर्याप्त चारा और भूसा भी नहीं मिला।
विज्ञापन

सीडीओ अभिषेक कुमार के औचक निरीक्षण में अव्यवस्थाएं मिलने पर ममरी के सचिव अखिलेश कुमार और हैदराबाद की सचिव सुरभि को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। अब जिलेभर की गोशालाओं की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

सीडीओ ने बिना विभागीय अधिकारियों को सूचना दिए दोनों गोशालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गोशालाओं में जलभराव और कीचड़ की स्थिति इतनी खराब थी कि गोवंश के बैठने तक की जगह नहीं थी। लगातार खड़े रहने से गोवंश के बीमार होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीचड़ में बैठने के बाद उनके लिए दोबारा उठना मुश्किल हो जाता है। इस तरह की लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीडीओ ने बताया कि गोला के अलावा पसगवां, रमियाबेहड़ और मितौली ब्लॉक की गोशालाओं का भी दूसरे अधिकारियों से निरीक्षण कराया गया। वहां भी कई अनियमितताएं मिलीं। संबंधित ब्लॉकों के बीडीओ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। पसगवां, मितौली और रमियाबेहड़ ब्लॉक के सचिवों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

सीडीओ ने कहा कि अब गोशालाओं की व्यवस्था की जिम्मेदारी में सचिव के साथ बीडीओ पर भी कार्रवाई की जाएगी।
--------
दो दिन में देनी होगी जांच रिपोर्ट
जिलेभर की गोशालाओं की जांच के लिए सीडीओ ने जिलास्तरीय अधिकारी नामित किए हैं। उन्हें दो दिन में जांच कर रिपोर्ट सौंपनी होगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर व्यवस्थाओं में सुधार कराया जाएगा और जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी। सीडीओ ने सीवीओ डॉ. दिनेश कुमार सचान से सभी गोशालाओं को गूगल मैप पर चिह्नित कराने के लिए कहा है, ताकि वह स्वयं भी रेंडम निरीक्षण कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed