{"_id":"6a986c1c47ed61b4190f1cfe","slug":"the-students-mobile-phone-was-seized-and-the-viscera-were-also-preserved-for-examination-mandi-news-c-90-1-ssml1045-211606-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: छात्र का मोबाइल कब्जे में लिया, बिसरा भी जांच के लिए रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: छात्र का मोबाइल कब्जे में लिया, बिसरा भी जांच के लिए रखा
विज्ञापन
आईआईटी मंडी के छात्र की मौत का मामला
परिजनों ने नहीं जताया कोई शक, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, हर पहलू की जांच में जुटी पुलिस
डिजिटल पर न चलाएं...
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। आईआईटी मंडी के पीएचडी छात्र गुरप्रीत सिंह की कटौला में किराये के कमरे में हुई मौत के मामले में पुलिस ने गहन जांच कर रही है। बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। परिजनों ने फिलहाल किसी तरह का कोई शक जाहिर नहीं किया है। बेटे की असामयिक मौत से परिजन गमगीन हैं। कटौला बाजार स्थित किराये के कमरे में गुरप्रीत करीब एक साल से रह रहा था। पुलिस जांच में उसका व्यवहार भी सामान्य पाया गया है।
पुलिस ने मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की है लेकिन अभी तक की जांच में यह मामला आत्महत्या से जुड़ा पाया जा रहा है। हालांकि मौत के सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होंगे। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक का मोबाइल भी कब्जे में ले लिया है। मोबाइल फोन की जांच के माध्यम से घटना से पहले की परिस्थितियों और अन्य तथ्यों की पड़ताल की जाएगी।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के दौरान मृतक का बिसरा भी जांच के लिए रखवाया है, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। इसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के साथ ही पुलिस आसपास के लोगों और संबंधित व्यक्तियों से भी पूछताछ की है। मृतक के पिता के भी पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं। आईआईटी मंडी का छात्र गुरप्रीत सिंह बीते मंगलवार को कटौला स्थित अपने किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट या अन्य संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पीएचडी कॉम्प्रिहेंसिव टेस्ट का परिणाम आने के बाद छात्र परेशान बताया जा रहा था। उधर, एसपी विनोद कुमार ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम व अन्य जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।