फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Animal smugglers firing, the police denies

पशु तस्करों ने की फायरिंग, पुलिस ने किया इंकार 

Fri, 25 Nov 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
अमर उजाला ब्यूरो निघासन। Updated Fri, 25 Nov 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Animal smugglers firing, the police denies
demo pic - फोटो : amar ujala
- सप्ताह में दो दिन भरे जाते हैं पशुओं से भरे वाहन
विज्ञापन

रमुआपुर जंगल में प्रतिबंधित पशुओं को गाड़ी में भरते समय पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को आता हुआ देखकर तस्कर फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस ने फायरिंग की घटना से इंकार किया है। बताते हैं कि वहां पर सप्ताह में दो दिन वाहनों में पशुओं को भरकर बाहर भेजा जाता है। 

प्रभारी निरीक्षक ऋषीदेव यादव ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब सात बजे मुखबिर ने सूचना दी कि रमुआपुर जंगल के पास प्रतिबंधित पशुओं को जैलो तथा डीसीएम में पशुओं को भरा जा रहा है। सूचना पर सिपाही राजदेव, जयप्रकाश, श्रवण आदि पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तस्करों की संख्या अधिक होने के कारण पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल बुलवाने के लिए थाने के एक दरोगा को फोन किया। आरोप है कि एक पशु तस्कर के पास फोन आया। उसके कुछ समय बाद वह लोग पुलिस आने की बात कह वहां से भागने लगे। सिपाहियों ने उनका पीछा किया, लेकिन वह लोग फायरिंग करते हुए फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फायरिंग की सूचना नहीं है। मवेशी की जानकारी होने पर सिपाहियों के अलावा दरोगा खादिम सज्जाद और अजब सिंह को मौके पर भेजा था। दरोगा के पहुंचने से पहले तस्कर भाग चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed