फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ammunition for assault in restaurant

गोला के रेस्टोरेंट में मारपीट

Mon, 19 Sep 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोला  गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो/गोला  गोकर्णनाथ। Updated Mon, 19 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Ammunition for assault in restaurant
marpeet - फोटो : amar ujala
मारपीट कर रहे युवक से रिवाल्वर छीनकर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

सिनेमा रोड स्थित द लार्ड रेस्टोरेंट में खाना खाने आए  युवकों ने रेस्टोरेंट स्टाफ के साथ मारपीट की। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

रेस्टोरेंट मालिक के पुत्र अमन सिंह ने बताया कि 18 सितंबर की रात नौ बजे वह काउंटर पर बैठा था, तभी नशे में धुत कुछ लोग  रेस्टोरेंट में खाना खाने आए और आपस में गाली गलौज के साथ जोर जोर से बातचीत करने लगे। इस पर अमन सिंह और  वेटर आलोक सक्सेना ने उनसे शांत रहने के लिए कहा। इस पर वे सभी लोग झगड़े  पर आमादा हो गए। किसी तरह मामले को शांत कराते हुए सभी को रेस्टोरेंट से  बाहर निकाला गया। कुछ समय बाद वे सभी दोबारा रेस्टोरेंट आकर अमन और आलोक  सक्सेना से मारपीट करने लगे। उसी में से एक व्यक्ति ने अमन सिंह के ऊपर रिवाल्वर तान दिया। इस दौरान मारपीट में दो लोग घायल हो गए और रेस्टोरेंट का शीशा टूट गया। अमन सिंह ने बचाव करते हुए मारपीट कर रहे एक  व्यक्ति से रिवाल्वर छीन लिया। शोर सुनकर  एकत्र हुए लोगों को देखकर सभी लोग  कार में बैठकर  फरार हो गए। अमन सिंह ने सेमरई निवासी विकास मिश्र, भल्लिया निवासी सुधीर  और उनके एक अन्य साथी के विरुद्ध धारा 323, 352, 427, 506 के तहत रिपोर्ट  दर्ज कराई है। बताया जाता है कि मारपीट करने आए युवकों में से विकास मिश्र भी गंभीर घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया  है। होटल मालिक ने रिवाल्वर पुलिस को सौंप दी है।
विज्ञापन

कोतवाल अशोक कुमार पांडे ने बताया कि वादी की तहरीर पर रिपोर्ट  दर्ज कर ली गई है। वादी की ओर से सौंपा गया रिवाल्वर योगेश मिश्र नामक युवक का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed