{"_id":"579106e24f1c1b5a3dc4b55c","slug":"amin-was-shot-dead-in-broad-daylight-in-revenue","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व अमीन की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजस्व अमीन की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी/महेवागंज।
Updated Thu, 21 Jul 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
murder
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिस्टल, सोने की चेन और मोबाइल भी लूट ले गए
निघासन रोड पर थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में हुई वारदात
बाइक सवार पांच युवकों ने दिया घटना को अंजाम
दो बाइकों पर सवार पांच लोगों ने गुरुवार की सुबह लखीमपुर से धौरहरा तहसील जाते समय थाना निघासन के गांव रायपुर के मजरा दुलही निवासी राजस्व अमीन 48 वर्षीय अशोक कुमार श्रीवास्तव उर्फ गुड्डू की बाइक रोककर उनसे मारपीट की, फिर दो गोलियां मार दीं। एक गोली सीने के पास और दूसरी पेट के पास लगी। बताते हैं, राजस्व अमीन ने भी पिस्टल से एक फायर किया था, जिससे एक बदमाश घायल हुआ है। अशोक के लहूलुहान होकर गिरने के बाद बदमाश उनका लाइसेंसी पिस्टल, सोने की चेन और मोबाइल लूटकर भाग निकले। हालांकि उसका पता नहीं लग सका है। पुलिस घायल अमीन को पुलिस अस्पताल लाई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार ने रंजिश इंकार किया है। एसपी अखिलेश चौरसिया ने मोर्चरी पहुंचकर घटना की जानकारी ली फिर एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।
अशोक वर्तमान में सदर कोतवाली के मोहल्ला फत्तेपुर में परिवार समेत रहते थे। उनकी तैनाती धौरहरा तहसील के गांव जटपुरवा क्षेत्र में थी। गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह बाइक से धौरहरा तहसील जाने के लिए घर से निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शारदानगर रोड पर तेतारपुर के पास दो अपाचे बाइकों पर सवार पांच युवकों ने उनकी बाइक ओवरटेक कर रोककर मारपीट शुरू कर दी। युवकों ने उन्हें दो गोलियां मारीं। बदमाश उनकी पिस्टल, चेन और मोबाइल लूटकर पतरासी के बड़ागांव की ओर भाग निकले। सरेराह वारदात से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिसकर्मी उनकी ही बाइक पर उन्हें लहूलुहान हालत में लेकर जिला अस्पताल रवाना हुए। महेवागंज पुलिस चौकी के पास अशोक की हालत बिगड़ने लगी तो पुलिस सरकारी जीप से उन्हें जिला अस्पताल लाई। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई अजय श्रीवास्तव की तहरीर पर पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
घटना में पांच बदमाशों के शामिल होने की जानकारी मिली है। राजस्व अमीन ने भी गोली चलाई थी। संभावना है कि एक आरोपी गोली लगी है। बदमाश राजस्व अमीन का पिस्टल भी ले गए हैं। खुलासे के लिए एएसपी को लगाया गया है।
विज्ञापन
- अखिलेश चौरसिया, एसपी