{"_id":"2b56dcb660fce86fdad069304136d1f5","slug":"amian-taking-student-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमियां उठाने पर छात्र को पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमियां उठाने पर छात्र को पीटा
सिंगाही
Updated Fri, 24 Apr 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन
स्कूल में पड़ी अमियां उठाने से नाराज प्रधानाचार्य के नौकर ने एक छात्र की बेरहमी से पिटाई कर ईंट का टुकड़ा मार दिया, जिससे उसके सिर में चोट आ गई। घायल अवस्था में उसका एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
कस्बे के मोहल्ला भिड़ौरा निवासी अशोक का नौ वर्षीय पुत्र आदेश मेला मैदान स्थित क्वीनमेरी गर्ल्स स्कूल में कक्षा चार का छात्र हैं। दोपहर में एमडीएम खाने के बाद स्कूल में आम के पेड़ के नीचे लगे नल में पानी पीने गया था। अचानक एक अमियां पेड़ से गिरी जिसे आदेश ने उसे उठा लिया। आदेश को अमियां उठाते हुए प्रधानाचार्य का नौकर देख रहा था। उसने अमियां उठाने पर उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि जब वह डर के कारण भागा तो उसने ईंट का टुकड़ा फेंककर मारा, जो उसके सिर पर जा लगा। एसओ जेपी यादव ने कहा कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।