{"_id":"6005cfb42c3ca511306648f4f05b1b21","slug":"alcoholic-father-beat-his-daughter-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी बाप ने बेटी को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी बाप ने बेटी को पीट-पीटकर मार डाला
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)।
Updated Thu, 16 Apr 2015 08:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव शंकरपुर छावनी में एक शराबी बाप ने बेटी को इतना पीटा कि उसकी दूसरे दिन इलाज के दौरान मौत हो गई। बाद में पुलिस को आता देखकर वह फरार हो गया। इस मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
गांव शंकरपुर छावनी के रामलडै़ते उर्फ मजीरा और उसकी पत्नी रूबी की दो बेटियां रानी (8), गुड़िया (3) तथा एक साल का बेटा है। रामलड़ैत मेहनत-मजदूरी कर परिवार चला रहा था। आरोप है कि वह दारू पीकर अक्सर घर पर लड़ाई-झगड़ा करता था और अक्सर बच्चों को पीटता था। पुलिस के अनुसार मजीरा ने बुधवार की रात आठ साल की बेटी रानी को बिना बताए गांव में हो रहे दुर्गा जागरण में जाने के कारण डंडे से इतना पीटा कि वह बेदम हो गई, दूसरे दिन बृहस्पतिवार को जब उसकी हालत ज्यादा खराब हुई तो उसे यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर इंस्पेक्टर सीबी सिंह और एसएसआई राम सिंह पवार गुरुवार शाम करीब सात बजे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना सही है, मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उधर, गमजदा हालत में अपने दरवाजे पर बैठा रामलड़ैते पुलिस के वाहन को देखकर फरार हो गया।