फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Aged to try to capture the plot

वृद्ध के प्लाट पर कब्जा करने का प्रयास

Mon, 23 May 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो-गोला गोकर्णनाथ। Updated Mon, 23 May 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Aged to try to capture the plot
बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
- उच्चाधिकारियों को सुनाया दुखड़ा
विज्ञापन

- चौकी इंचार्ज पर धनउगाही का आरोप
- दबंगों ने वृद्ध पति-पत्नी को पीटा

हैदराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्ध के प्लाट पर दबंग कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने दबंगों ने वृद्ध पति-पत्नी को पीटकर चोटिल कर दिया। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों को अपना दुखड़ा सुनाया तो उसे जांच कराने का आश्वासन दिया गया। पीड़ित ने पुलिस पर जांच करने के बजाय दूसरे पक्ष से मिलकर धन उगाही का आरोप लगाया है। थाना क्षेत्र के गांव बाबा गंज निवासी राधेश्याम (60) का एक प्लाट सिकंदराबाद रोड स्थित गांव मूड़ा अस्सी में रोड के किनारे है। पांच मई को जब वह प्लाट पर निर्माण कराने गया तो गांव के कुछ दबंग लोगों ने उसे निर्माण कार्य नहीं करने दिया और गाली गलौज कर भगा दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत अजान चौकी और थाना हैदराबाद में की थी। किंतु कार्रवाई न होने पर दबंगों ने पीड़ित और उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर चोटिल कर दिया। पीड़ित ने प्लाट पर कब्जा दिलाने और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिये छह मई को एसडीएम, 17 मई को तहसील दिवस में और 18 मई को डीएम से न्याय की गुहार लगाई, अधिकारियों ने हैदराबाद एसओ को मामले की जांच कर आख्या देने का आदेश दिया था।
19 मई को जब वह पुन: प्लाट पर गया, तो देखा कि उसके द्वारा निर्माण कराने के लिए लाई गई ईंट, मौरंग चोरी हो चुकी है। उसने इसकी जानकारी करनी चाही और प्लाट में पड़े छप्पर के नीचे वह अपनी पत्नी के साथ बैठ गया। इतने में विपक्षियों ने आकर उन्हें पीटना शुरू कर दिया और छप्पर में आग लगा दी। जिसकी शिकायती उसने पुन: अजान चौकी पर की। कार्रवाई न होने से दबंगों के हौसले बुलंद हैं और पीड़ित न्याय पाने को भटक रहा है।
विज्ञापन


अजान चौकी इंचार्ज पर लगाया आरोप
गोला गोकर्णनाथ। पीड़ित राधेश्याम ने बताया कि वह दमे का रोगी है, उसके केवल दो पुत्रियां है जिसमें एक अविवाहित है और पत्नी भी बीमार रहती है। वह मेहनत मजदूरी कर गुजर बसर करता है। आरोप है कि इसका फायदा उठाकर विपक्षी अजान चौकी इंचार्ज से मिलकर उसके प्लाट पर कब्जा कर रहे हैं। उसने यह प्लाट मूड़ा अस्सी के मैकूलाल से वर्ष 1991 में खरीदा था। जिसका उसके पास बैनामा भी है और विक्रेता भी मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैने मौके पर जाकर निरीक्षण किया है, दोनों पक्षों से वार्ता की है, किंतु एक पक्ष बैनामा तो दूसरा पक्ष स्टे की बात कह रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- केके यादव, चौकी इंचार्ज, अजान

मैने अभी जल्दी में चार्ज संभाला है। मामला संज्ञान में नहीं है, जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। - प्रमोद कुमार मिश्र, एसओ, हैदराबाद 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed