फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Against an accused Registered cases of murder

एक आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

Mon, 29 Jun 2015 05:42 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 29 Jun 2015 05:42 PM IST
विज्ञापन
मोहल्ला हाथीपुर में आनंद टाकीज रोड पर स्थित एक घर में फांसी से लटके मिले युवक के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर हत्या या आत्महत्या के राज से पर्दा उठ सकेगा।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव हजुरपुरवा निवासी अधिवक्ता मथुरा प्रसाद अवस्थी के पुत्र 22 वर्षीय सौरभ अवस्थी का शव मोहल्ला हाथीपुर स्थित रवि शुक्ला के घर में फांसी पर लटकता हुआ मिला था। शव के हालात को देखकर परिवार वालों ने गृहस्वामी रवि शुक्ला पर हत्या का आरोप लगाया था। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। वहीं मृतक युवक के पिता मथुरा प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रवि शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया है कि अभी मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed