{"_id":"57fb9c0f4f1c1b695228ec01","slug":"action-plan-for-badagaav","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ागांव के लिए एक्शन प्लान तैयार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़ागांव के लिए एक्शन प्लान तैयार
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी/शारदानगर।
Updated Mon, 10 Oct 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
विवाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो प्लाटून पीएसी लगाई, कई थानेदार रहेंगे तैनात
सीओ-एसडीएम कैंप कर रखेंगे निगाह
पुलिस और प्रशासन के काफी प्रयासों के बाद भी पुलिस चौकी शारदानगर के बड़ागांव में ताजियों को रखने को लेकर चल रहा विवाद न निपटने के कारण पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। विवादित स्थल को बांस-बल्लियों से घेर दिया है और हर स्थित से निपटने के लिए एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। दो प्लाटून पीएसी के साथ आधा दर्जन एसओ पुलिस फोर्स के साथ विवादित स्थल पर तैनात रहेंगे।
बड़ागांव में पूज्यनीय वृक्ष के नीचे जबरन ताजिये रखकर मातम मनाने को लेकर करीब चार साल से विवाद चल रहा है। तीन साल पहले दोनों पक्षों में समझौता हुआ था, जिसके तहत विवादित स्थल के बीच लगे खड़ंजे से 25 मीटर दूरी पर ताजियेदारों ने ताजिया रख कर मोहर्रम मनाने की सहमति दे दी थी। पिछले वर्ष मोहर्रम के दौरान समझौता तोड़कर ताजिये रख दिए गए थे, जिससे लोगों में रोष पनप गया, हालांकि पुलिस की सूझबूझ के कारण बड़ा बवाल होने से टल गया था। इस बार भी मोहर्रम आते ही बड़ागांव की सियासत गरमा गई और यही स्थित एक बार फिर सामने आ गई। पुलिस ने पूर्व समझौते के अनुसार खड़ंजे से 25-25 फुट जमीन ताजियेदारों को मोहर्रम मनाने के लिए दी है, इसके बाद बची शेष जमीन को बांस-बल्लियां लगाकर घेरी है। ताजियेदार 50-50 फुट जमीन मांग पर अड़े हैं। आशंका है कि कुछ लोग बैरीकेडिंग तोड़कर माहौल को खराब कर सकते हैं, जिस पर पुलिस ने पैनी निगाह रखनी शुरू कर दी है।साथ ही हर स्थिति से निपटने के लिए एक्शन प्लान भी तैयार किया है। एसपी के आदेश पर सात एसओ दंगा विरोधी उपकरणों और बॉडी प्रोटेक्टर आदि साजो सामान के साथ फोर्स के साथ तैनात रहेंगे। क्यूआरटी और दो प्लाटून पीएसी को भी लगाया गया है। एक प्लाटून पीएसी ने विवादित स्थल पर डेरा जमा दिया है। एसडीएम के साथ सीओ सिटी एमपी सिंह कैंप कर हर स्थित पर नजर रखेंगे।
कुछ लोग शांत भंग करने का प्रयास कर सकते हैं। इस वजह से बड़ागांव में विशेष नजर रखी जा रही है। हर स्थित से निपटने के लिए पुलिस तैयार है। पीएसी समेत काफी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
-दीपेंद्र नाथ चौधरी, एएसपी
धार्मिक स्थल पर ताजिये रखे तो होगा आंदोलन
लखीमपुर खीरी। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की एक बैठक में विहिप के जिला मंत्री बृजेश पांडेय ने कहा कि हिंदू धार्मिक स्थल पर ताजिये रखना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसकी निगहबानी के लिए प्रशिक्षित बजरंग दल कार्यकर्ताओं को तैनात किया गया है। बेहजम से ओयल मार्ग पर जमुहरी नदी पुल पर ताजिये रखकर मार्ग बंद करने पर भी हिंदू संगठनों ने एतराज जताया और कहा कि यदि ताजिये रखकर मार्ग बंद किया गया तो हिंदू समाज सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगा। बैठक में धारा सिंह सिसौदिया, रामनवल चौरसिया राघव सिंह चौहान, धीरज जायसवाल, अर्चना वाजपेई, अनुज दीक्षित, राजेश सिंह समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।