{"_id":"4741876940b762b1279d53a420a5ce16","slug":"accused-soldier-checks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी सिपाही की जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी सिपाही की जांच शुरू
लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 27 May 2015 07:40 PM IST
विज्ञापन
मोहल्ला अर्जुनपुरवा में एक मकान में किराए से रह रहे सिपाही के खिलाफ मोहल्ले के लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। शिकायत पर एसपी अरविंद सेन ने मामले की जांच महिला एसओ कमर सुल्ताना को निर्देश दिए हैं। बुधवार को महिला एसओ ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत कर बयान दर्ज किए। जबकि सिंगाही थाने में तैनात सिपाही सतीश चंद्र पाठक को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है।
बता दें कि अर्जुनपुरवा निवासी मनोज दीक्षित के घर में सिपाही सतीश चंद्र पाठक कई सालों से रह रहे हैैं। मोहल्ले के विनोद कुमार शुक्ला आदि ने मंगलवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर सिपाही सतीश चंद्र पाठक और मनोज दीक्षित की पत्नी के खिलाफ झगड़ा करने और धमकाने के आरोप लगाए थे। इसके बाद कोतवाल ने मौका मुआयना किया। आरोप है कि सिपाही कई साल पहले मिश्राना चौकी में तैनात था, जिसके बाद अब सिंगाही में तैनात है और वह मोहल्ले के लोगों को धमकाता रहता है। कोतवाल की रिपोर्ट पर एसपी ने आरोपी सिपाही सतीश चंद्र पाठक को सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद मामले की जांच महिला एसओ कमर सुल्ताना को सौंपी। इस कड़ी में बुधवार को महिला एसओ ने मोहल्ले में पहुुंचकर दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत कर बयान दर्ज किए हैं। महिला एसओ का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान में खेमेबंदी नजर आई है, जिसमें मोहल्ले के लोग लामबंद होकर सिपाही और मकान मालिक के खिलाफ कई तरह के आरोप लगा रहे हैं।