फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Accused of courtship Beating stress , report

प्रेम प्रसंग के आरोपी की पिटाई से तनाव, रिपोर्ट

Sat, 19 Sep 2015 05:17 PM IST
पलियाकलां/मझगईं
पलियाकलां/मझगईं Updated Sat, 19 Sep 2015 05:17 PM IST
विज्ञापन
Accused of courtship Beating stress , report
एक समुदाय के व्यक्ति ने दूसरे समुदाय के युवक की प्रेम प्रसंग के चलते पिटाई कर दी, जिससे एक समुदाय के लोग भड़क गए और प्रदर्शन कर नारेबाजी करने लगे। पलिया समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसडीएम शादाब असलम और सीओ रामआसरे सिंह भी वहां पहुंचे और लोगों को समझाया। पिटाई में जख्मी युवक को सीएचसी भेजा गया। जिसे बाद में एक्सरे के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में एक आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह सात बजे कस्बे पुलिस चौकी के पास उस समय भगदड़ मच  गई, जब विशनू कुमार को छब्बापुरवा के मंदिर में लाठी से ताबड़तोड़ वारकर एक दूसरे समुदाय के व्यक्ति ने लहूलुहान कर दिया। मंदिर में युवक की पिटाई होती देख  लोग भड़क उठे और पिटाई करने वाले को दौड़ा लिया। उसने चौकी के पास एक घर में घुसकर जान बचाई। घर में भीड़ घुसती देख वहां से दीवार फांदकर वह भाग गया। आरोपी दूसरे समुदाय का होने के कारण भीड़ नाराज हो उठी। भीड़ ने प्रदर्शन कर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में उमेश कुमार, सर्वेश, महावीर, रंजीत, रमाशंकर, दिनेश, विकास, राजकुमार आदि तमाम लोग शामिल थे। तनाव बढ़ता कि इससे पहले ही वहां कई थानों की पुलिस पहुंच गई और एसओ केपी सिंह ने हालात को काबू कर लिया। इसी बीच एसडीएम और सीओ भी पहुंच गए और तत्काल कार्रवाई का आश्वासन देकर आरोपी पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज करा दी। मुकदमा विशनू की मां कलावती की तहरीर पर दर्ज किया गया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। मामला प्रेम प्रसंग का बजाया जा रहा है। पिटा युवक पुलिस चौकी में रसोइया है, जिसका एक लड़की से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस संबंध में लड़की के पिता ने चौकी से लेकर घरवालों तक शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि करीब पांच माह पूर्व लड़की भगा भी ले गया था। लड़की दूसरे समुदाय की होने के चलते तत्कालीन चौकी प्रभारी यूपी यादव ने उसे दूसरे दिन ही बरामद कर युवक को चौकी से हटाकर नसीहत दी थी कि वह दोबारा वहां नहीं दिखाई दे। बताते हैं कि चौकी इंचार्ज की बात मानकर वह लखनऊ काम करने चला गया था और कुछ दिन पहले ही यहां आया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed