{"_id":"58c94c7d4f1c1b361f32b36f","slug":"accused-dna-dna-invoices-sent","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी का कराया डीएनए, चालान भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी का कराया डीएनए, चालान भेजा
अमर उजाला ब्यूरो शारदानगर/महेवागंज।
Updated Wed, 15 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
RAPE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुराचार कर छात्रा को मार डालने के मामले में दूसरा आरोपी भी दबोचा
थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय छात्रा की दुराचार के बाद हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपी सनद विश्वकर्मा का बुधवार को डीएनए टेस्ट कराने के बाद चालान भेज दिया गया। वहीं नामजद दूसरे आरोपी संदीप को भी पकड़ लिया गया है। परिवार वालों ने पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव की छात्रा रविवार की रात गायब हो गई थी। सोमवार की सुबह अशोक के पेड़ से लटकते मिले छात्रा के शव को देखने और मौके के परिथितिजन्य साक्ष्य बता रहे थे कि उसका साथ दुराचार किया गया है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदे से लटकना बताया गया। डॉक्टरों ने दुराचार की पुष्टि के लिए तीन स्लाइड बनाई हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। लड़की के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक और उसके साथी को नामजद किया था। साथ ही उसी रोज पकड़े गए आरोपी सनद विश्वकर्मा का चालान कर दिया। वहीं दूसरे आरोपी संदीप सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि दूसरे आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
आरोपी के बागीचे में लटकी मिली थी लाश
छात्रा की लाश जिस जगह पर पेड़ से लटकी मिली थी वह आरोपी सनद विश्वकर्मा की बताई जाती है। गांव के छोर पर स्थित बगीचे में एक कोठरी भी है। बताया जाता है कि इसी कोठरी में आरोपियों ने होली की रात कुछ दोस्तों के साथ शराब पार्टी की थी। आरोप है कि इसी दोरान लड़की को हवस का शिकार बनाया गया और उसकी हत्या कर शव उसी के दुपट्टे से फांसी पर लटका दिया।
विज्ञापन
छात्रा की मौत से गांव में खासकर लड़कियों में भय व्याप्त हो गया है।
सीओ धौरहरा हरिराम वर्मा के अनुसार मौत की वजह हैंगिंग आई है। रेप की पुष्टि के लिए आरोपी सनद विश्वकर्मा का डीएन टेस्ट भी लिया गया है। जबकि दूसरे आरोपी संदीप से पूछताछ चल रही है। रेप की पुष्टि के लिए तीन स्लाइड जांच के लिए भेजी गई हैं।