{"_id":"34b67b761c685d42448622afc3a27a75","slug":"accused-arrested-eight-hand-grenades-were-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी गिरफ्तार, आठ हथगोले बरामद किए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी गिरफ्तार, आठ हथगोले बरामद किए
लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 12 Feb 2016 07:31 PM IST
विज्ञापन
मिश्राना चौकी पुलिस ने मोहल्ला बेगमबाग से आठ हथगोले बरामद करने के साथ ही आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने कुछ और लोगों के नाम बताते हुए हथगोले उनके द्वारा रखे जाने की बात कही है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति का चालान भेजा है।
मोहल्ला बेगमबाग निवासी लल्लूराम पेशे से मजदूर है। बृहस्पतिवार की रात को किसी ने मिश्राना चौकी पुलिस को एक घर में हथगोले रखे होने की सूचना दी, जिसके बाद चौकी इंचार्ज हंसमती ने मोहल्ले में दबिश देकर आरोपी लल्लूराम को पकड़ा। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर के सामने बनी झोपड़ी से प्लास्टिक की बोरी में रखे आठ हथगोले बरामद किए। बरामद हथगोलों को कोतवाली लाकर निष्क्रिय किया गया। चौकी इंचार्ज ने आरोपी की क्रिमिनल हिस्ट्री से इंकार किया है, लेकिन लड़ाई-झगड़े के मामलों में कई बार जेल जाने की बात कही है। पूछताछ में लल्लूराम ने पुलिस को बताया कि यह हथगोले उसके परिचित युवक ने जबरन उसके घर में रख दिए थे, जिसका विरोध करने पर उसने धमकी भी दी थी।