{"_id":"580114924f1c1b762b28f7c5","slug":"accountant-robbed-in-broad-daylight-on-the-highway-and-17-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर दिनदहाड़े मुनीम से 17 हजार रुपये लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर दिनदहाड़े मुनीम से 17 हजार रुपये लूटे
अमर उजाला ब्यूरो उचौलिया।
Updated Fri, 14 Oct 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शाहजहांपुर जा रहा था मुनीम, दो बाइक पर सवार थे पांच बदमाश
हाईवे पर चौकी क्षेत्र में बरनैया मोड़ के पास जंगबहादुरगंज से ऑटो से शाहजहांपुर जा रहे रस्सी बान व्यापारी के मुनीम से असलहों के बल पर दो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने बैग लूट लिया और भाग निकले। बैग में दुकानदारों से वसूली कर रखे गए 17 हजार रुपये थे।
शाहजहांपुर की नई बस्ती रेती निवासी शैलेंद्र कुमार वाजपेयी शाहजहांपुर की थोक व्यापारी मंडी केरुगंज में रस्सी बान के थोक विक्रेता रोशन लाल, मुन्ना लाल के यहां मुनीम हैं। शुक्रवार को वह फर्म की उधारी वसूलने के लिये शाहजहांपुर से सीतापुर रोड पर हरदोई जिला के कस्बा जहानीखेड़ा वसूली करने गये थे। वहां से वसूली करने के बाद थाना पसगवां के कस्बा में जंगबहादुरगंज में वसूली की और यहीं से ऑटो में सवार होकर शाहजहांपुर जा रहे थे। रास्ते में करीब पौने पांच बजे उचौलिया नहर के वरनैया गांव की मोड़ के पास दो बाइक पर सवार होकर जंगबहादुरगंज की ओर से पांच बदमाश पहुंचे और ऑटो चालक बबलू निवासी गांव सरही थाना रोजा शाहजहांपुर को तमंचा लगाकर ऑटो रुकवा लिया। बाद में चालक के पीछे सीट पर बैठे शैलेंद्र कुमार वाजपेयी के असलहों के बल पर बैग छीन लिया और जंगबहादुरगंज की ओर भाग निकले। शोरशराबा होने पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के थानों की पुलिस को सूचना देकर बदमाशों की खोज की, मगर बदमाशों का कुछ पता नही लगा। चौकी प्रभारी जेपी यादव ने बताया कि बैग में करीब 17 हजार रुपये की नकदी थी, घटना का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।